फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Truck and tipper collide in Mubarikpur, driver dies

मुबारिकपुर में ट्रक और टिपर की टक्कर, चालक की मौत

Thu, 21 Oct 2021 11:45 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Oct 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Truck and tipper collide in Mubarikpur, driver dies
अंब (ऊना)। मुबारिकपुर में सड़क हादसे में टिपर चालक की मौत हो गई है। हादसा ट्रक और टिपर के बीच टक्कर से हुआ। हादसे के बाद अनियंत्रित ट्रक एक दुकान की दीवार से टकरा गया। इससे दुकान को भी नुकसान पहुंचा है। हादसे में टिपर की बॉडी ही अलग होकर दूसरी जगह जा गिरी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार वीरवार सुबह लगभग पौने पांच बजे मुबारिकपुर-दौलतपुर मार्ग पर हादसा पेश अया। दौलतपुर से पालमपुर जा रहे ट्रक की मुबारिकपुर की तरफ से आ रहे टिपर से टक्कर हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि टिपर के टुकड़े हो गए। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से भाग गया। जबकि हादसे में गंभीर रूप से घायल टिपर चालक पवन कुमार को तुरंत सिविल अस्पताल अंब ले जाया गया।
विज्ञापन

जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे क्षेत्रीय चिकित्सालय ऊना रेफर किया गया। जहां गंभीर हालत को देखते हुए उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। पीजीआई ले जाते समय बीच रास्ते में ही टिपर चाल की मौत हो गई। हादसे में मृतक की पहचान पवन कुमार निवासी अलोह तहसील अंब के रूप में हुई है। एसपी अर्जित सेन ने बताया कि पुलिस ने क्षेत्रीय चिकित्सालय में मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed