{"_id":"67f9057783652714d5050ba6","slug":"truck-and-tempo-collide-in-ambota-four-injured-una-news-c-93-1-una1002-151066-2025-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: अंबोटा में ट्रक और टेंपो की टक्कर, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: अंबोटा में ट्रक और टेंपो की टक्कर, चार घायल
विज्ञापन
पुलिस ने दोनों वाहन चालकों के खिलाफ दर्ज किया मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
घनारी (ऊना)। पुलिस थाना गगरेट के तहत अंबोटा में ओम ट्रेडिंग कंपनी के पास वीरवार देर रात हुए हादसे में चार लोग घायल हो गए। घायलों में दो लोग गंभीर हैं तो दो को मामूली चोटें आईं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर ट्रक और टेंपो चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। शिकायतकर्ता परमजीत सिंह (34) निवासी भीम नगर, फगवाड़ा रोड, होशियारपुर पंजाब ने पुलिस को बताया कि वह अंब स्थित एक कंपनी का कर्मचारी है। वीरवार रात को काम खत्म करने के बाद घर लौटने के लिए मुबारिकपुर चौक में मौजूद था। रात करीब 10:30 बजे एक टेंपो 407 होशियारपुर पंजाब की तरफ जाता दिखाई दिया। उसने टेंपो चालक से लिफ्ट ले ली। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि टेंपो चालक अमित वर्मा निवासी लोअर भंजाल तहसील अंब जिला ऊना तेज रफ्तार में और लापरवाही से वाहन चला रहा था। इस दौरान अंबोटा पहुंचते ही सामने से एक ट्रक भी तेज रफ्तार में आया। ट्रक को देख टेंपो चालक घबरा गया और दोनों वाहनों की आपस में टक्कर हो गई। शिकायतकर्ता ने कहा कि हादसे में उसे सिर बाजू, टेंपो चालक अमित वर्मा की टांग और शरीर के अन्य हिस्सों में, जबकि टेंपो में बैठे एक अन्य व्यक्ति को मामूली चोटें आईं। उधर, ट्रक चालक अभिनव शर्मा निवासी गांव सरेड़ी तहसील नादौन जिला हमीरपुर को भी मामूली चोटें आईं। शिकायतकर्ता ने कहा कि यह हादसा टेंपो चालक अमित वर्मा व ट्रक चालक अभिनव शर्मा की तेज रफ्तारी और लापरवाही से हुआ।