{"_id":"66abf4c170dc34982608ad24","slug":"triple-it-unas-reputation-increased-in-the-global-research-community-prof-gaur-una-news-c-93-1-una1002-129531-2024-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैश्विक शोध समुदाय में ट्रिपल आईटी ऊना की प्रतिष्ठा बढ़ी : प्रो. गौड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैश्विक शोध समुदाय में ट्रिपल आईटी ऊना की प्रतिष्ठा बढ़ी : प्रो. गौड़
Fri, 02 Aug 2024 02:19 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Fri, 02 Aug 2024 02:19 AM IST
विज्ञापन
ट्रीपल आईटी सलोह में अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के दौरान स्टाफ व अन्य।स्रोत संस्थान
कार्यक्रम में प्रस्तुत किए गए 92 शोध पत्र का शत-प्रतिशत प्रकाशन
आईसीआईसी3एस-24 पर आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन संपन्न
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। ट्रिपल आईटी ऊना में आयोजित एकीकृत सर्किट, संचार, और कंप्यूटिंग सिस्टम्स (आईसीआईसी3एस-24) पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन संपन्न हुआ है। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में 92 शोधपत्र प्रस्तुत किए गए।
ये सभी स्कोपस-सूचीबद्ध जर्नल्स में आईईईई (इंस्टीटयूट आफ इलेक्टि्रकल एंड इलेक्ट्रोनिक्स इंजीनियर्स) एक्सप्लोर पर प्रकाशित किए गए हैं, जो वैज्ञानिक और तकनीकी सामग्री के लिए प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म है। निदेशक प्रो. मनीष गौड़ ने कहा कि संस्थान में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन की शानदार सफलता पर बेहद गर्व है। यह उपलब्धि संस्थान में किए गए उत्कृष्ट अनुसंधान और नवाचार को दर्शाती है और प्रौद्योगिकी उन्नति की दिशा में हमारे सफर में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने आयोजकों, प्रायोजकों, शोधकर्ताओं और विशेष रूप से आईईईई दिल्ली सेक्शन का आभार जताया, जिनके अमूल्य योगदान से यह सम्मेलन सफल हुआ है। उनके समर्पण और सहयोग ने वैश्विक शोध समुदाय में ट्रिपल आईटी ऊना की प्रतिष्ठा को बढ़ाया है। यह कार्यक्रम ट्रिपल आईटी ऊना की भूमिका को अत्याधुनिक अनुसंधान और विज्ञान और प्रौद्योगिकी में अंतरराष्ट्रीय सहयोग में बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण है। कहा कि यह हमारे उत्कृष्टता और नवाचार के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है। उन्होंने विश्वास जताया है कि हम इस सफलता के आधार पर भविष्य में और भी ऊंचाइयां हासिल करेंगे।