फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Trials for selection of national handball team

Una News: राष्ट्रीय हैंडबाल टीम के चयन के लिए हुए ट्रायल

Sun, 30 Nov 2025 07:38 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Nov 2025 07:38 PM IST
विज्ञापन
Trials for selection of national handball team
ऊना। राष्ट्रीय हैंडबाल टीम की चयन प्रक्रिया हैंडबाल एसोसिएशन हिमाचल के तत्वावधान में आयोजित की गई। इस दौरान इंदिरा स्टेडियम में चयन प्रक्रिया का आयोजन हुआ। इसमें हिमाचल प्रदेश के 53 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस दौरान ऊना, मंडी, बिलासपुर, कांगड़ा, शिमला, सोलन, चंबा, सिरमौर, किन्नौर व कुल्लू के खिलाड़ी मौजूद रहे। चयन प्रक्रिया में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। 16 खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। ये खिलाड़ी कोलकाता में 15 दिसंबर से लेकर 20 दिसंबर तक आयोजित होने वाली राष्ट्रीय हैंडबाल प्रतियोगिता में भाग लेंगे। संगठन के सचिव क्रांति सिंह व कोषाध्यक्ष प्रवीण दुबे इस दौरान विशेष रूप से मौजूद रहे। चयन प्रक्रिया में कृष्ण कुमार अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी, चंदन सिंह हैंडबाल कोच, मनोज ठाकुर हैंडबाल कोच, अंशुल राष्ट्रीय खिलाड़ी भी मौजूद रहे। पदाधिकारियों ने बताया कि चयनित खिलाड़ियों की घोषणा जल्द ही कर दी जाएगी। इस मौके पर एमएम गर्ग, संजय वशिष्ट, सत्येंद्र राणा, संजीव सिंह सहित अन्य खिलाड़ी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed