फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Trial of players on 5th in Gobind Sagar Lake

Una News: गोबिंद सागर झील में खिलाड़ियों के ट्रायल पांच को

Thu, 02 Jan 2025 04:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2025 04:58 PM IST
विज्ञापन
Trial of players on 5th in Gobind Sagar Lake
बंगाणा (ऊना)। केरल में 16 से 19 जनवरी तक आयोजित होने जा रही 11वीं राष्ट्रीय ड्रैगन बोट एवं ट्रेडिशनल स्पोर्ट्स प्रतियोगिता के लिए ट्रायल पांच जनवरी को मंडी भराड़ी फोरलेन के पास गोबिंद सागर झील बिलासपुर में आयोजित किए जाएंगे। हिमाचल प्रदेश ड्रैगन बोट एवं ट्रेडिशनल स्पोर्ट्स एसोसिएशन के राज्य महासचिव रितेश आहलूवालिया ने बताया कि इच्छुक खिलाड़ी 30 दिसंबर 2024 तक अपने नाम संपर्क नंबर 8580825884 पर भेज दें। पांच जनवरी 2025 को 10 बजे उपरोक्त स्थान पर ट्रायल के लिए पहुंचे। आहलूवालिया ने बताया कि हिमाचल प्रदेश ड्रैगन बोट एवं ट्रेडिशनल स्पोर्ट्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष आईएएस डॉ. राजीव कुमार के दिशा निर्देश पर हिमाचल प्रदेश के 12 जिलों के खिलाड़ी केरल में आयोजित होने जा रही राष्ट्रीय ड्रैगन बोट प्रतियोगिता में भाग लेंगे। ग्रामीण स्तर पर छिपी प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर पर मंच प्रदान करने के लिए हिमाचल प्रदेश ड्रैगन बोट एवं ट्रेडिशनल स्पोर्ट्स एसोसिएशन हमेशा कटिबद्ध है। प्रतियोगिता के दौरान जर्मनी में आयोजित होने जा रही 17वीं वर्ल्ड ड्रैगन बोट रेस चैंपियनशिप के लिए भारत की टीम का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed