{"_id":"676558bc35a2a04ea909c6d6","slug":"trial-for-dragon-boat-championship-will-be-held-on-22nd-december-una-news-c-93-1-una1002-141447-2024-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: ड्रैगन बोट चैंपियनशिप के लिए 22 दिसंबर को होगा ट्रायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: ड्रैगन बोट चैंपियनशिप के लिए 22 दिसंबर को होगा ट्रायल
विज्ञापन
जल खेल केंद्र बिलासपुर में होगा राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता का ट्रायल
संवाद न्यूज एजेंसी
बंगाणा (ऊना)। भारतीय कायाकिंग एवं कैनोइंग संघ की ओर से 13वीं राष्ट्रीय ड्रैगन बोट चैंपियनशिप का आयोजन 3 से 6 जनवरी 2025 तक यमुना बिहार नई दिल्ली में होगा। प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर की 30 टीमें भाग लेंगी। इनमें लगभग 1500 पुरुष और महिला प्रतिभागी भाग लेंगे। यह प्रतियोगिता 4 दिन चलेगी। यह स्पर्धा पुरुष, महिला और मिक्स पुरुष व महिला वर्ग में आयोजित की जाएगी। ड्रैगन बोट रेस में 200 मीटर, 500 मीटर, 2000 मीटर की पुरुष एवं महिला वर्ग की प्रतियोगिता होगी। हिमाचल प्रदेश कायाकिंग एवं कैनोइंग संघ के महासचिव डाॅ. पदम गुलेरिया ने बताया कि 22 दिसंबर 2024 को इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए टीम का चयन किया जाएगा, जो प्रतिभागी इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेने का इच्छुक है, वह सुबह 10 बजे जल खेल केंद्र बिलासपुर में जमुना ठाकुर प्रशिक्षक जल खेल में रिपोर्ट करे। उसी दिन टीम का चयन किया जाएगा। प्रतिभागी को अपने साथ आधार कार्ड और चार पासपोर्ट साइज का फोटो लाना अनिवार्य होगा। अधिक जानकारी के लिए 7018556978, 9805993388 फोन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।