{"_id":"5e3ee8668ebc3ee5e44fbbe0","slug":"tree-cut-illigal-una-news-sml323710852","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन कर्मियों को देख भाग निकले वनकाटू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वन कर्मियों को देख भाग निकले वनकाटू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंब (ऊना)। धुरुई वन क्षेत्र में चोरों ने खैर के दो पेड़ों पर आरी चलाई। लेकिन मौके पर वन कर्मियों के पहुंचने पर वन काटू मोटर चलित आरा छोड़कर मौके से भाग निकले। इस संबंध में वन विभाग ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई है।
पुलिस ने विभाग की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। कोटला बीट वन रक्षक किशोर कुमार ने पुलिस थाना अंब में शिकायत दर्ज करवाई है कि वह शुक्रवार रात को वन खंड अधिकारी कोटला अशोक कुमार, वन रक्षक रपोह गश्त पर थे। इस दौरान धरुई वन क्षेत्र में उन्होंने बिजली से चलने वाले आरे की आवाज सुनी। जब वह मौके पर पहुंचे तो पाया कि कुछ लोग खैर के पेड़ काट रहे थे। जो उन्हें देखकर आरा वहीं छोड़कर मौके से भाग गए। वे भागते वक्त जमीत और रज्जू नाम पुकार रहे थे। वन कर्मियों ने आरा अपने कब्जे में लेकर जांच की तो पाया कि आरोपियों ने खैर के दो पेड़ काटे हैं। इसकी लकड़ी मौके पर ही पड़ी थी। डीएसपी अंब मनोज जंवाल ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।