{"_id":"6abea5472b3315b4ca010794","slug":"transporter-threatened-for-20-lakh-ransom-una-news-c-93-1-una1002-208077-2026-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: 20 लाख की फिरौती के लिए ट्रांसपोर्टर को धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: 20 लाख की फिरौती के लिए ट्रांसपोर्टर को धमकी
Thu, 01 Oct 2026 11:54 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Thu, 01 Oct 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
ऊना। जिला ऊना में कारोबारियों को धमका कर फिरौती मांगने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है।
बड़े कारोबारी को धमकी मिलने के बाद अब एक ट्रांसपोर्टर से 20 लाख रुपये की फिरौती मांगे जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद ट्रांसपोर्टर और उसका परिवार दहशत में है। ट्रांसपोर्टर ने मामले की लिखित शिकायत एसपी ऊना को देकर सुरक्षा की मांग की है।
शिकायत के अनुसार ट्रांसपोर्टर के मोबाइल फोन पर एक अंतरराष्ट्रीय नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई। अचानक आई कॉल को लेकर ट्रांसपोर्टर ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। इसके बाद इसी नंबर से उसे वॉयस मैसेज भेजा गया। मैसेज में कथित तौर पर 20 लाख रुपये की फिरौती देने की मांग की गई। साथ ही मांग पूरी नहीं करने की स्थिति में गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ा दिया है। पुलिस की ओर से मामले की जांच के लिए स्पेशल जांच कमेटी गठित की गई है। टीम अंतरराष्ट्रीय नंबर से आई कॉल और वॉयस मैसेज की पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि कॉल वास्तव में विदेश से की गई थी या इंटरनेट आधारित किसी माध्यम से नंबर का इस्तेमाल किया गया। इसके अलावा वॉयस मैसेज और कॉल से जुड़े तकनीकी साक्ष्यों को भी जांच में शामिल किया जा रहा है।