फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Traffic Police Gagret issued more than 100 challans in a single day

Una News: यातायात पुलिस गगरेट ने एक ही दिन में किए 100 से ज्यादा चालान

Thu, 07 Nov 2024 08:11 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2024 08:11 PM IST
विज्ञापन
Traffic Police Gagret issued more than 100 challans in a single day
गगरेट (ऊना)। यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों के विरुद्ध बड़ा अभियान चलाते हुए यातायात पुलिस गगरेट ने एक ही दिन में सौ से ज्यादा चालान किए हैं। नशे में वाहन चलाने पर तीन चालकों के चालान किए गए हैं और तय गति से अधिक वाहन चलाने पर 30 चालकों के चालान भी किए हैं। यातायात पुलिस गगरेट ने एक ही दिन में कुल 112 चालान कर 26 हजार रुपये जुर्माना भी वसूल किया है। यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों को यातायात पुलिस गगरेट लगातार सबक सिखा रही है। यातायात पुलिस गगरेट के नए प्रभारी एएसआई घनश्याम ने यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए एक दिन में सबसे ज्यादा चालान करके दिखाए हैं। इस दौरान तय गति सीमा से अधिक वाहन चलाने पर तीस चालकों के चालान किए गए हैं तो बिना हेल्मेट के प्रयोग के दोपहिया वाहन चलाने वाले 47 दोपहिया चालकों के चालान हुए हैं। शराब के नशे में वाहन चलाने पर तीन नपे हैं तो बिना सीट बेल्ट के वाहन चलाने पर दस वाहन चालकों के चालान हुए हैं। यही नहीं बल्कि लापरवाही से वाहन चलाने पर भी 10 वाहन चालकों के चालान हुए हैं। यातायात पुलिस प्रभारी घनश्याम ने बताया कि अधिकांश सड़क दुर्घटनाओं का कारण यातायात नियमों की अवहेलना ही होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed