फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Traffic on Gagret-Amb road closed for a month

Una News: गगरेट-अंब सड़क पर आवाजाही एक माह तक बंद

Thu, 20 Feb 2025 04:37 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2025 04:37 PM IST
विज्ञापन
Traffic on Gagret-Amb road closed for a month
ऊना। गगरेट-अंब सड़क पर वाहनों की आवाजाही 21 फरवरी से 21 मार्च 2025 तक बंद रहेगी। इस अवधि के दौरान यातायात को वैकल्पिक मार्गों पर मोड़ा जाएगा। उपायुक्त एवं जिला दंडाधिकारी जतिन लाल ने मोटर वाहन अधिनियम, 1988 की धारा 115 और 116 के तहत इस संदर्भ में आदेश जारी किए हैं। उन्होंने बताया कि यह आदेश सड़क मार्ग पर सीमेंट उपचारित परत बिछाने के साथ-साथ अन्य निर्माण कार्यों को त्वरित और सुचारु रूप से करने को लेकर जारी किए गए हैं। इस दौरान यातायात को गगरेट से कलोह वैकल्पिक मार्ग से होते हुए गगरेट अंब रोड और कलोह चौक शिवबाड़ी रोड के मिलन बिंदु पर मोड़ा गया है। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को सड़क बंद करने को लेकर जनता को सूचित करने और मार्ग परिवर्तन की जानकारी देने के लिए अग्रिम बोर्ड लगाने के निर्देश दिए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed