{"_id":"60ce27c08ebc3e2dae2ca29b","slug":"tourists-reached-himachal-in-large-numbers-on-weekends-una-news-sml37416571","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीकेंड पर भारी तादाद में हिमाचल आए पर्यटक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीकेंड पर भारी तादाद में हिमाचल आए पर्यटक
विज्ञापन
हिमाचल पंजाब बॉर्डर मैहतपुर में ई पास चेक करवाते पर्यटक।
- फोटो : Una
मैहतपुर (ऊना)। दिन शनिवार। समय शाम के 5:30 बज रहे हैं। दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, कर्नाटक, तमिलनाडु से बड़ी संख्या में वाहन मैहतपुर बॉर्डर पर पहुंचे हैं। इन वाहनों में हिमाचल आ रहे पर्यटकों की संख्या काफी ज्यादा है। कुछ लोग घूमने-फिरने तो काफी तादाद में लोग धार्मिक स्थलों में दर्शनों के इरादे से हिमाचल में दाखिल हुए।
हिमाचल में दाखिल हो रहे वाहनों की लंबी कतार के बीच यूपी नंबर की एक गाड़ी मैहतपुर के शहीद कैप्टन अमोल कालिया प्रवेशद्वार पर आकर रुकती है। प्रवेशद्वार पर तैनात कर्मचारी गाड़ी में सवार यात्रियों से ई-पास दिखाते हैं, लेकिन इन यात्रियों के पास ई-पास नहीं हैं। मौके पर ही उन यात्रियों ने ही ई-पास जनरेट किया। इसके बाद हिमाचल में प्रवेश दिया गया। मैक्लोडगंज के लिए जा रहे सुशील कुमार, राकेश कुमार ने कहा कि वे दिल्ली से आ रहे हैं। कर्मियों ने उन्हें मोबाइल से ही पास जनरेट करने को कहा। इसके बाद उन्हें हिमाचल में प्रवेश दिया गया।
शनिवार को अमर उजाला की टीम ने देखा कि शाम के वक्त अन्य राज्यों से हिमाचल आ रहे वाहनों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इन वाहनों में मैक्लोडगंज, धर्मशाला, कांगड़ा, पालमपुर के लिए काफी संख्या में पर्यटकों ने प्रवेश किया। बाहरी राज्यों से आने वाले वाहनों में दिल्ली, यूपी, राजस्थान, हरियाणा के अलावा कई अन्य राज्यों के वाहन शामिल हैं। मौके पर तैनात कर्मियों ने बताया कि शनिवार सुबह से ही वाहनों की लंबी कतारें लगती रहीं।
विज्ञापन
हालांकि ई-पास की जांच करने के बाद ही गाड़ियों को प्रवेश दिया जा रहा है। शनिवार को वीकेंड के चलते बड़ी संख्या में श्रद्धालु धार्मिक स्थलों के दर्शनों के लिए भी हिमाचल के प्रवेश द्वार मैहतपुर पहुंचे। इन श्रद्धालुओं को हिमाचल में धार्मिक स्थलों के बंद होने की जानकारी नहीं थी। दिल्ली से आए एक परिवार ने कहा कि उन्हें धार्मिक स्थलों के बंद होने की जानकारी नहीं थी लिहाजा वह बाहर से ही दर्शन करके लौट आएंगे। कुल मिलाकर शनिवार को अन्य राज्यों से हिमाचल में प्रवेश करने वाले लोगों की काफी संख्या रही। एसडीएम ऊना डॉ. निधि पटेल ने कहा कि प्रवेश द्वार पर पहले की तरह ही पास दिखाने के बाद ही प्रवेश दिया जा रहा है।
चार घंटे में 600 गाड़ियों की एंट्री
दोपहर दो से लेकर शाम छह बजे से अकेले मैहतपुर बॉर्डर से 600 से अधिक वाहन हिमाचल में प्रवेश हुए। इनमें अधिकतर पर्यटक वाहन हैं। विभिन्न राज्यों से आए पर्यटकों के ई पास के बाद ही इन्हें हिमाचल में प्रवेश होने दिया गया।