फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Torrential rain caused havoc in Dhusara

Una News: धुसाड़ा में मूसलधार बारिश ने मचाई तबाही

Mon, 04 Aug 2025 12:39 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Aug 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
Torrential rain caused havoc in Dhusara
कई घरों में घुसा पानी, जान बचाने के लिए छतों और ऊंचे स्थानों पर लेनी पड़ी शरण
विज्ञापन

लोगों में प्रशासन की लापरवाही के खिलाफ गहरा रोष व्याप्त
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ूही (ऊना)। उपमंडल अंब की ग्राम पंचायत धुसाड़ा में शनिवार दोपहर बाद हुई मूसलधार बारिश ने भारी तबाही मचाई। जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण पानी कई घरों में घुस गया, जिससे फर्नीचर, अनाज, बिस्तर सहित जरूरी सामान खराब हो गया। कई लोगों को छतों और ऊंचे स्थानों पर शरण लेनी पड़ी। गांव के एक किसान का ट्रैक्टर तेज बहाव में सड़क के गड्ढे में फंस गया। खेतों और रास्तों में बड़े गड्ढे बन जाने से यातायात बाधित हो गया है। स्थानीय निवासी कृष्ण लठ के अनुसार, हर साल मानसून में यही हाल होता है, लेकिन इस बार स्थिति और भी गंभीर रही। उन्होंने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया। गांव की प्रधान नीरू वाला ने बताया कि कई संपर्क मार्ग बंद हो चुके हैं और भारी नुकसान हुआ है। उन्होंने प्रशासन से तत्काल राहत और पुनर्वास की मांग की है। ग्रामीणों ने जल निकासी की स्थायी व्यवस्था और मुआवजे की भी मांग की है। लोगों में प्रशासन की उदासीनता को लेकर गहरा रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed