फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   To become a successful person, focus on your goal: Aakriti Sharma

सफल इंसान बनने के लिए लक्ष्य पर ध्यान करो फोकस : आकृति शर्मा

Fri, 23 May 2025 12:09 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 23 May 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
To become a successful person, focus on your goal: Aakriti Sharma
डीएवी स्कूल लठियाणी में आयोजित अपराजिता कार्यक्रम में मौजूद विद्यार्थी व स्टाफ सदस्य। स्रोत संव
बोलीं -फेसबुक, इंस्टाग्राम, सोशल मीडिया में परोसी जा रहीं फेक न्यूज
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

लठियाणी (ऊना)। जिंदगी में अगर सफल इंसान बनना है तो अपने तय किए लक्ष्य पर फोकस करो। कड़ी मेहनत करके अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए आज से ही एकजुट हो जाओ। यह बात अमर उजाला फाउंडेशन के अपराजिता कार्यक्रम 100 मिलियन स्माइल में डीएवी स्कूल लठियाणी के बच्चों को संबोधित करते हुए आईआरबी बटालियन बनगढ़ की कमांडेंट आईपीएस डॉक्टर आकृति शर्मा ने कही। उन्होंने विद्यार्थियों को कॅरिअर टिप्स देते हुए यूपीएससी और एचएएस की परीक्षाओं के बारे में भी जागरूक किया। कहा कि एनसीईआरटी का 12वीं कक्षा तक का सिलेबस ही आगे इस तरह की परीक्षाओं के लिए सहायक सिद्ध होता है। एक साल में देश में 10 लाख अभ्यर्थी इन परीक्षाओं में शामिल होते हैं। 10000 ही इसको पास कर पाते हैं, जो आगे चलकर आईएएस, आईपीएस सहित अन्य 18 प्रकार के विभिन्न विभागों में सेवाएं देते हैं। सपना देखना चाहिए और सोच बड़ी होनी चाहिए। अपने लक्ष्य के प्रति पूरा ध्यान केंद्रित हो तो सफलता जीवन में अवश्य आपके कदम चूमेगी। उन्होंने विद्यार्थियों को सोशल मीडिया से दूरी बनाने के लिए आह्वान किया। कहा कि आज के दौर में युवा फेसबुक, इंस्टाग्राम सहित अन्य सोशल मीडिया के जाल में फंसकर रह गया है। यह सोशल मीडिया पूरी तरह से फेक है और जो दिखता है वह असल में होता नहीं है और जो होता है वह नजर नहीं आता। जाने अनजाने में लोग झूठ के मायाजाल के चक्कर में आकर फंस रहे हैं और साइबर क्राइम के शिकार हो रहे हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि आपके साथ अगर किसी भी प्रकार का कोई यौन शोषण या घरेलू हिंसा सहित अन्य घटनाएं हो रही हैं या आपके समाज में ऐसा कोई व्यक्ति पीड़ित हो रहा है तो चुप न बैठे। अपने हक के लिए आवाज उठाना सीखें। तभी जाकर प्रताड़ना के शिकार होने से बचा जा सकेगा। उन्होंने बच्चों को स्ट्रेस दूर करने के लिए शारीरिक गतिविधियों और अपनी शौक पर फोकस करने का आह्वान किया। पूरे देश में 112 नंबर समाज में लोगों की सेवा के लिए निशुल्क उपलब्ध है। अगर किसी के साथ भी कोई आपराधिक घटना घटित हो रही है तो इस नंबर पर तुरंत शिकायत करें। इसके अलावा 9459100100 व्हाट्सएप पर भी शिकायत कर सकते हैं। प्रिंसिपल नसीब ठाकुर ने अमर उजाला फाउंडेशन के इस तरह के कार्यक्रमों की सराहना की। कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से आज की युवा पीढ़ी की जहां मानसिकता में बदलाव आता है वहीं जागरूकता भी बढ़ती है।

बॉक्स
आरुषि शर्मा का कहना है कि कार्यक्रम में महिला उत्पीड़न और बाल शोषण के बारे में जागरूक किया गया। इस तरह के कार्यक्रमों से जागरूकता बढ़ती है।
सिया शर्मा का कहना है कि अपराजिता कार्यक्रम में सोशल मीडिया से दूर रहने और पढ़ाई पर ध्यान फोकस करने के बारे में जागरूक किया गया।
अंशिका शर्मा का कहना है कि साइबर क्राइम, यातायात नियमों और सोशल मीडिया से दूरी बनाने के बारे में जागरूक किया गया। इससे हमारा मनोबल बढ़ा है।
उपाशी का कहना है कि बच्चों को नाबालिग अवस्था में वाहन न ड्राइव करने और 16 साल की उम्र होने तक ही लाइसेंस बनाकर वाहन ड्राइव करने के बारे में जानकारी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed