{"_id":"6116b31d8ebc3edfc34f702e","slug":"three-shops-burnt-in-peernigah-market-una-news-sml3803656127","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीरनिगाह बाजार में तीन दुकानें जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीरनिगाह बाजार में तीन दुकानें जलकर राख
विज्ञापन
पीरनिगाह में दुकानों में लगी आग को बुझाते फयर कर्मी व दुकानदार
- फोटो : Una
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊना। धार्मिक स्थल पीरनिगाह बाजार में शुक्रवार सुबह तीन दुकानों में आग भड़क गई। दुकानों में आग की लपटें उठती देख लोगों में अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। अग्निशमन विभाग ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया। आग लगने के कारण साफ नहीं हो पाए हैं। घटना में करीब 4.70 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
जिला मुख्यालय ऊना से करीब 12 किलोमीटर दूर पीरनिगाह बाजार में शुक्रवार सुबह तीन बजे दुकानों में अचानक आग भड़क गई। मौके पर आग देखकर लोग एकत्रित हो गए और आग बुझाने का प्रयास करने लगे। विकराल आग के आगे उनके प्रयास नाकाफी साबित हुए। बाद में सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंची। टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से सुनील कुमार की प्रसाद की दुकान जल गई। इससे उसे एक लाख 90 हजार का नुकसान हुआ है।
रामजी दास की प्रसाद की दुकान जलने से एक लाख 55 हजार का नुकसान हुआ है। इसके अलावा हंसराज की मनियारी की दुकान जलने से एक लाख 25 हजार का नुकसान हुआ। पीरनिगाह बाजार में दुकानों में लगी आग से हुए चार लाख 70 हजार के नुकसान आकलन किया गया है।
विज्ञापन
दमकल विभाग की मुस्तैदी से करीब 15 लाख रुपये की संपत्ति को जलने से बचाया गया है। भीड़भाड़ वाले बाजार में आग की घटना से लोग सहम गए थे। दमकल विभाग की टीम ने मुस्तैदी से आग को बुझा दिया। अग्निशमन विभाग ऊना के प्रभारी नितिन धीमान ने बताया कि एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया है। रेलवे फाटक बंद होने के कारण अग्निशमन विभाग की गाड़ी को रक्कड़ कॉलोनी के संपर्क मार्ग से होते हुए पीरनिगाह लगाया गया।