फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Three mobile phones stolen from Una hospital in one night

Una News: ऊना अस्पताल में एक रात के भीतर तीन मोबाइल फोन चोरी

Tue, 20 Jan 2026 07:04 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jan 2026 07:04 PM IST
विज्ञापन
Three mobile phones stolen from Una hospital in one night
दो मोबाइल दंपती और तीसरा फोन एक युवती का हुआ गायब
विज्ञापन

पीड़ितों ने अस्पताल के सुरक्षा प्रबंधों पर उठाए सवाल

संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में सोमवार देर रात और मंगलवार तड़के तीन मोबाइल फोन चोरी होने की घटनाएं सामने आई हैं। दो फोन एक दंपती के और एक फोन एक युवती का था। पीड़ितों ने अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए हैं। वहीं, अस्पताल प्रबंधन ने मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस को सूचित किया और सुरक्षा कर्मियों से सीसीटीवी फुटेज खंगालने के आदेश दिए।
युवती अंजलि ने बताया कि वह अपने मरीज के साथ अस्पताल में थी। सोमवार रात मोबाइल बेड के पास रखकर सोई थी, लेकिन सुबह उठने पर मोबाइल गायब था। उन्होंने कहा कि बैग, कपड़े और पास सो रही बहन से भी फोन के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। जब उन्होंने सुरक्षा कर्मियों को सूचित किया तो उनका कहना था कि मोबाइल संभालना उनकी जिम्मेदारी नहीं है। अस्पताल प्रबंधन ने उन्हें पुलिस के पास जाने की सलाह दी।
विज्ञापन

इसी तरह दंपती में महिला रीता देवी ने बताया कि उनके पति अस्पताल में उपचाराधीन हैं। सुबह करीब पांच बजे जब पति को शौच और ब्रश करवाने गईं तो लगभग 10 मिनट के भीतर उनके दो मोबाइल चोरी हो गए। उन्होंने आरोप लगाया कि अस्पताल में सुरक्षा कर्मी सहयोग नहीं करते और वार्डों के दरवाजे खुले रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्रीय अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक संजय मनकोटिया ने पुष्टि की कि तीन मोबाइल चोरी होने की घटनाएं हुई हैं। उन्होंने बताया कि सुरक्षा एजेंसियों और पुलिस को सूचना दी जा चुकी है और सुरक्षा कर्मियों से मामले की पड़ताल करने को कहा गया है। पुलिस अधीक्षक अमित यादव ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से आरोपियों की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed