फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Three friends were beaten up, one was kidnapped and thrown on the road.

Una News: तीन दोस्तों की पिटाई, एक का अपहरण कर रास्ते में फेंकने के आरोप

Sat, 25 Oct 2025 06:01 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sat, 25 Oct 2025 06:01 AM IST
विज्ञापन
Three friends were beaten up, one was kidnapped and thrown on the road.
ऊना। पुलिस थाना टाहलीवाल के मुख्य बाजार स्थित एक ढाबे में खाना खा रहे तीन दोस्तों के साथ वीरवार देर रात पिटाई का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार हरजिंद्र सिंह निवासी नंगल खुर्द तहसील हरोली ने शिकायत में बताया कि बीते वीरवार को वह अपने दोस्त सुखविंद्र सिंह व जरनैल सिंह के साथ रात के समय अपने दोस्त सौरभ की शादी में नंगल खुर्द गया था। रात करीब 10 बजे वे शादी समारोह से निकल कर टाहलीवाल बाजार में मित्रां दा ढाबा में खाना के लिए बैठे हुए थे। वहां आरोपी गुरप्रीत सिंह (राजा) अपने भाई गुलशन व अन्य साथियों के साथ आया तथा उनकी डंडे व अन्य हथियारों के साथ बिना वजह पिटाई की।
विज्ञापन

आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें आरोपियों के चंगुल से छुड़ाया जबकि आरोपी उसके दोस्त जरनैल सिंह को मारते-पीटते हुए जबरदस्ती उठाकर ढाबे के बाहर खड़ी गाड़ी में डालकर हरोली की तरफ ले गए। जब वे हरोली अस्पताल में इलाज के लिए जा रहे थे तो रास्ते में पालकवाह राम मंदिर के पास जरनैल सिंह बेसुध अवस्था में पड़ा था। उपप्रधान ग्राम पंचायत बाथड़ी राकेश केशी की मौजूदगी में पुलिस भी मौके पर आई। इसके बाद उन तीनों को इलाज के लिये हरोली अस्पताल ले जाया गया। शिकायतकर्ता ने कहा कि आरोपी ने उनकी पिटाई की तथा जरनैल को मारने की नीयत से अपहरण किया। डीएसपी हरोली मोहन रावत ने बताया कि टाहलीवाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। आरोपियों से जल्द पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed