{"_id":"664a69ea0fabc09a0d083554","slug":"those-who-cursed-congress-for-one-and-a-half-years-are-now-sitting-in-the-lap-of-chief-minister-chaitanya-una-news-c-399-1-sml1049-145676-2024-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेढ़ साल तक कांग्रेस को कोसने वाले अब मुख्यमंत्री की गोदी में बैठे : चैतन्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेढ़ साल तक कांग्रेस को कोसने वाले अब मुख्यमंत्री की गोदी में बैठे : चैतन्य
Mon, 20 May 2024 02:36 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Mon, 20 May 2024 02:36 AM IST
विज्ञापन
भाजपा प्रत्याशी ने नुक्कड सभाएं कर कांग्रेस पर बोला हमला
संवाद न्यूज एजेंसी
गगरेट (ऊना)। गगरेट विधानसभा उपचुनाव के भाजपा प्रत्याशी चैतन्य शर्मा ने कहा कि डेढ़ साल तक उनके प्रतिद्वन्दी कांग्रेस को कोसते रहे और अब मौका मिलते ही मुख्यमंत्री की गोद में बैठ गए। उन्होंने कहा कि 14 माह तक सुक्खू सरकार की गारंटियों पर सवाल उठाते रहे, अब उन्ही के कसीदे पड़ रहे हैं। उनके प्रतिद्वन्दी बताएं कि उनको बदनाम करने और कोसने के अलावा उनका गगरेट की जनता के प्रति क्या विजन है।
उधर, रविवार को प्रसिद्ध कथाव्यास गणेश दत्त शास्त्री ने चैतन्य शर्मा को खुला समर्थन देते हुए कहा कि जो राम को लाए हैं, हम भी उनको लाएंगे। ग्राम पंचायत प्रधान पंकज शर्मा ने भी चैतन्य शर्मा की कार्यप्रणाली की खुले दिल से प्रशंसा की और कहा कि चैतन्य शर्मा ही गगरेट को ग्रेट बना सकते हैं। उन्होंने कहा कि चैतन्य शर्मा ने जो सेवाभाव नि:शुल्क एंबुलेंस सेवा शुरू करके एवं विद्यार्थियों को स्काॅलरशिप वितरित करके और सोलर लाइट्स लगाकर दिखाया है, वैसा सेवाभाव हिमाचल प्रदेश के इतिहास में कोई नेता नहीं कर पाया, उल्टा विधायक/मंत्री बनने के वाद अधिकतर नेता हमेशा अपने बिजनेस और अपने परिवार को ही बढ़ावा देते नजर आए हैं।
रविवार को भाजपा प्रत्याशी चैतन्य शर्मा चैतन्य शर्मा ने अंदौरा अप्पर, अंदौरा लोअर, अठवा, मुबारिकपुर, शिवपुर एवम कलरूही में नुक्कड सभाएं कर कांग्रेस पर खूब हमला बोला। चैतन्य शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार जो कि मात्र मित्रों की सरकार है, की उल्टी गिनती उस दिन ही शुरू हो गई थी, जिस दिन छह विधायकों ने क्रांति की मशाल जलाते हुए राज्यसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में वोट दिया था। उन्होंने कहा कि 14 माह के शासनकाल में प्रदेश कांग्रेस सरकार ने गगरेट विधानसभा क्षेत्र के साथ छल किया है और गगरेट में भाजपा के शासनकाल में खुले कार्यालयों एवं संस्थानों पर सुक्खू सरकार ने ताला जड़वा दिया।