फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   There was no relief from humidity even after the rain

Una News: बारिश के बाद भी नहीं मिली उमस से राहत

Thu, 26 Jun 2025 06:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Jun 2025 06:56 PM IST
विज्ञापन
There was no relief from humidity even after the rain
जिले में 33.6 एमएल बारिश रिकाॅर्ड
विज्ञापन

33 डिग्री सेल्सियस रहा अधिकतम तापमान
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जिले में वीरवार सुबह और दोपहर के समय बारिश होने के बाद मौसम साफ हो गया। इस दौरान 33.6 एमएल बारिश रिकाॅर्ड की गई। वीरवार को जिले का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में बारिश होने की संभावना जताई है। वीरवार सुबह चार बजे के करीब जिलेभर में बारिश का दौर शुरू हुआ। इस दौरान करीब एक घंटे तक बारिश हुई। इसके बाद दोपहर के समय भी कुछ देर के लिए बारिश हुई। कुछ देर के लिए तो लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली लेकिन धूप निकलते ही उमस भरी गर्मी का दौर दोबारा शुरू हो गया। दूसरी तरफ गैर सिंचित क्षेत्रों में बारिश होने से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। लोगों ने इन क्षेत्राें में मक्की की बिजाई शुरू कर दी है। इन किसानों के लिए यह बारिश राहत बनकर बरसी है। मौसम विभाग ने जिले में आगामी दिनों में बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ऊना के समन्वयक विनोद कुमार ने बताया कि वीरवार को जिले का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके अलावा 33.6 एमएम बारिश भी रिकाॅर्ड की गई है। आगामी दिनों में बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed