फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   there should be investigation in Sasan Case

झंडा बिजली तारों तक कैसे पहुंचा, शीघ्र हो जांच

Tue, 01 Mar 2016 11:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना Updated Tue, 01 Mar 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
there should be investigation in Sasan Case

हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड फील्ड हास्टल ऊना में संयुक्त संघर्ष समिति की बैठक चेयरमैन ई. अमरजीत सिंह की अध्यक्षता में हुई। इस अवसर पर अमरजीत सिंह ने कहा कि सासण गांव में मंदिर क्षेत्र का दौरा करने के बाद संघर्ष समिति ने पाया कि वहां पर जो झंडा चढ़ाया जा रहा था, वह झंडा करीब 40 फुट की लंबाई का लोहे की पाइप का बना था, जिसको वहां से हटा दिया गया है।

विज्ञापन


 उसकी जगह जो झंडा अब वहां चढ़ाया गया है, उसकी लंबाई लगभग 20 फुट है, फिर उसको उठाने के लिए 30 लोगों की आवश्यकता क्यों पड़ी? वह झंडा तारों तक कैसे पहुंच गया? इसकी जांच अविलंब की जाए और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि इस हादसे के लिए कार्यक्रम आयोजक समिति जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि जो केस विद्युत बोर्ड के कर्मचारियों पर दर्ज किया गया है, उसे शीघ्र वापस लिया जाए अन्यथा संघर्ष समिति पूरे प्रदेश में आंदोलन शुरू करेगी। उन्होंने कहा कि यह भी पाया जाता है कि यदि कहीं भी कोई घटना घटित होती है तो वहां पर बेवजह बिजली बोर्ड के कर्मचारियों और अधिकारियों पर केस दर्ज किए जाते हैं। उनको जिम्मेदार ठहराने का प्रयास किया जाता है। जबकि, उनकी कोई गलती ही नहीं होती।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भविष्य में किसी भी घटना के लिए बोर्ड के किसी अधिकारी या कर्मचारी को दोषी ठहराने से पहले मामलेे की पूरी जांच हो। उन्होंने कहा कि संघर्ष समिति आम जनमानस की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए अभी आंदोलन करने के हक में नहीं है, लेकिन यदि समय रहते इस मामले को लेकर कोई कार्रवाई न की गई तो समिति पूरे प्रदेश भर में आंदोलन करेगी। वहीं, कुछेक राजनेता इस मामले को बेवजह तूल देने में लगे हैं। इस अवसर पर समिति के सदस्य ई. आरडी अग्निहोत्री, ई. अजय पराशर, शांति स्वरूप, शिव कुमार सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed