फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   There has been a decline in the inflow of water in Gobind Sagar Lake

Una News: गोबिंद सागर झील में पानी की आमद में आई गिरावट

Mon, 08 Sep 2025 12:11 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Sep 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
There has been a decline in the inflow of water in Gobind Sagar Lake
नंगल में सतलुज दरिया का दृश्य। संवाद
भाखड़ा डैम का जलस्तर पहुंचा खतरे के निशान से दो फीट नीचे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नंगल (ऊना)। उपमंडल नंगल के सतलुज किनारे बसे ग्रामीणों के लिए राहत की खबर है। हिमाचल के ऊपरी क्षेत्रों में बारिश व बादल फटने की घटनाओं में कमी के कारण भाखड़ा डैम का जलस्तर खतरे के निशान से दो फीट कम हो गया है। इसके चलते दो दिन पहले 10 फीट खोले गए चारों फ्लड गेट अब 7 फीट तक कम कर दिए गए हैं और नंगल डैम में छोड़े जाने वाले पानी की मात्रा भी घटाई गई है। रविवार को भाखड़ा डैम के पीछे गोबिंद सागर झील में 66,891 क्यूसिक पानी आया, जबकि फ्लड गेटों से नंगल डैम के लिए 70,000 क्यूसिक पानी छोड़ा गया। नंगल हाइडल और श्री आनंदपुर साहिब नहर में 9-9 हजार और सतलुज दरिया में 52 हजार क्यूसिक पानी छोड़ा गया, जिससे सतलुज का जलस्तर दो फीट तक घटा। पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने इसे बाढ़ प्रभावितों के लिए राहत की खबर बताया और कहा कि वे आगामी दिनों में प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर मुआवजे की प्रक्रिया में जुटेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed