फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Theft

शातिरों ने ताला तोड़कर कमरे से एलसीडी चुराई

Tue, 17 Sep 2019 10:24 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Sep 2019 10:24 PM IST
विज्ञापन
Theft
ऊना। शातिरों ने टाहलीवाल के एक उद्योग में कार्यरत व्यक्ति के कमरे से एलसीडी पर हाथ साफ किया। शिकायतकर्ता जब ड्यूटी से लौटा तो उसे मालूम हुआ कि उसके पीछे से उसके कमरे से कोई एलसीडी चोरी कर ले गया है। पीड़ित ने हरोली थाने में इसकी शिकायत दर्ज करवाई।
विज्ञापन

राज कुमार पुत्र राम लाल गांव मझोट जिला सिदार्थ नगर उत्तर प्रदेश ने सोमवार को पुलिस थाना हरोली में चोरी की शिकायत दर्ज करवाई थी। उसने बताया कि वह नयासा फैक्टरी में कार्यरत है। फैक्टरी के पिछली तरफ उसका कमरा है। इसको बंद करके वह प्रतिदिन की तरह काम के लिए चला गया। जब वापस आया तो शातिरों ने कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर से 40 इंच की एलसीडी चोरी कर ली। पुलिस ने शिकायतकर्ता की शिकायत पर तत्काल कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों 22 वर्षीय रवि कुमार पुत्र कुलदीप गांव अजनोली थाना ऊना, 20 वर्षीय सुशील कुमार पुत्र लखवीर गांव बाथड़ी और 22 वर्षीय कर्ण पुत्र यशपाल सिंह गांव बाथू को गिरफ्तार कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

इस बारे में हरोली के एसएचओ रमन कुमार ने बताया कि पुलिस ने चोरी के तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर रिमांड पर ले लिया है। उन्होंने बताया कि तीनों आरोपी 17 से 19 सितंबर तक पुलिस रिमांड में रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed