फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Theft in a house in Nangal's village Sahjowal

Una News: नंगल के गांव सैहजोवाल में घर में की चोरी

Sat, 11 Oct 2025 06:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Oct 2025 06:58 PM IST
विज्ञापन
Theft in a house in Nangal's village Sahjowal
सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई चोरों की तस्वीरें
विज्ञापन

घर के मालिक हरमिंद्र सिंह पिछले कई वर्षों से रहते हैं दुबई में
साढे चार लाख की नकदी और 15 से 16 ग्राम सोने के आभूषण चोरी
संवाद न्यूज एजेंसी
नंगल (ऊना)। पंजाब-हिमाचल सीमा पर स्थित उपमंडल नंगल के गांव सैहजोवाल में शुक्रवार रात अज्ञात चोरों ने सड़क किनारे बने एक मकान में लाखों की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। जानकारी के अनुसार घर के मालिक हरमिंद्र सिंह पिछले कई वर्षों से दुबई में रहते हैं और घर अधिकतर समय बंद रहता है। केवल पड़ोसी ही प्रतिदिन रात को घर की लाइट जलाने और सुबह बंद करने आते हैं। शनिवार सुबह जब पड़ोसी लाइट बंद करने पहुंचे तो उन्होंने देखा कि दो कमरों की अलमारियों के दरवाजे टूटे हुए थे और सारा सामान बिखरा पड़ा था। उन्होंने तुरंत आसपास के लोगों और नंगल पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज में दो व्यक्ति हेलमेट पहने हुए चोरी की वारदात को अंजाम देते स्पष्ट दिखाई दे रहे हैं। वारदात की गंभीरता को देखते हुए मोबाइल फोरेंसिक साइंस ग्रुप रूपनगर की टीम भी मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। घर के मालिक के रिश्तेदार हजारा सिंह ने बताया कि करीब एक माह पहले ही हरमिंद्र सिंह अपनी पत्नी के साथ दुबई लौटे थे। उन्हें चोरी की सूचना दे दी गई है। उनके अनुसार घर से लगभग साढ़े चार लाख रुपये नकद और 15-16 तोले सोने के आभूषण चोरी हुए हैं। हरमिंद्र सिंह दुबई से रवाना हो चुके हैं और उनके देर शाम या रात तक नंगल पहुंचने की संभावना है। इस संबंध में नया नंगल पुलिस चौकी के प्रभारी सब-इंस्पेक्टर सरताज सिंह ने बताया कि घर के मालिक के आने के बाद उनके बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed