{"_id":"22fef1163471e90d0bd8165ed8eab8fe","slug":"theaft-case-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गारली में शटर तोड़ते मचा शोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गारली में शटर तोड़ते मचा शोर
बड़सर (हमीरपुर)।
Updated Fri, 07 Aug 2015 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस को गारली में चोरी करते दो युवकों को पकड़ने में कामयाबी मिली है। पुलिस ने आरोपियों से कार स्टीरियो तथा टूल्स किट बरामद किए हैं। चोरी के आरोप में पकड़े गए युवकों में अमन कुमार पुत्र ओंकार चंद गांव मनगुल डाकघर दसवीं सब तहसील गलोड़ तथा अमित कुमार पुत्र नानक चंद गांव व डाकघर समताना तहसील बड़सर शामिल हैं। पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर चोरी का मामला दर्ज किया है। बहरहाल, उनसे पूछताछ में कई खुलासे हो सकते हैं। पुलिस के अनुसार गारली में ग्रामीणों ने लावारिस पशुओं से रखवाली के लिए चौकीदार रखा हुआ है। बुधवार रात करीब एक बजे चौकीदार ने दो युवकों को दुकान के शटर का ताला तोड़ते देखा। चौकीदार ने शोर मचाया तो दोनों युवक मोटरसाइकिल पर वहां से भाग निकले। ग्रामीणों ने बड़सर पुलिस को इसकी सूचना दी। धबड़ियाणा के पास दोनों आरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ चोरी का मुकद्दमा दर्ज कर गिरफ्तार किया है। उनकी मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों से कार का स्टीरियो बरामद किया। आरोपियों ने नारा गांव में कार का शीशा तोड़कर स्टीरियो चोरी किया है। इसके साथ ही टूल्स किट बरामद हुई है। चोरी के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। डीसीपी बड़सर राजेंद्र जसवाल ने बताया कि चोरी का सामान भी बरामद कर लिया गया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन