{"_id":"62c301dfb0953e4f1a39bd55","slug":"the-youth-preparing-for-competitive-examinations-will-get-the-gift-of-library-una-news-sml4141771173","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को लाइब्रेरी की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को लाइब्रेरी की सौगात
विज्ञापन
नगर पंचायत गगरेट का कार्यालय। यहां पुस्तकालय स्थापित किया जाएगा। -संवाद
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे
युवाओं को मिलेगी लाइब्रेरी की सौगात
गगरेट में पुस्तक पढ़ने के अलावा ऑनलाइन भी कर सकेंगे पढ़ाई
एसी, वाई फाई समेत अन्य कई तरह की सुविधाएं मिलेंगी
आईएएस, एचएएस अधिकारी भी करेंगे युवाओं का मार्गदर्शन
15 जुलाई तक लाइब्रेरी शुरू करने का रखा है लक्ष्य
विवेक शर्मा
गगरेट (ऊना)। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को गगरेट में ही अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस पुस्तकालय की सौगात मिलने जा रही है। इस लाइब्रेरी में प्रतियोगी किताबों समेत ऑनलाइन पढ़ाई की पूरी व्यवस्था रहेगी। लाइब्रेरी में आने वाले विद्यार्थियों को समय-समय पर एचएएस और आईएएस अधिकारी प्रतिभागी परीक्षाओं के लिए मार्गदर्शन भी करेंगे।
प्रतिस्पर्धा के दौर में हर युवा प्रतिभागी परीक्षाओं में अव्वल आकर अपने भविष्य को सुनिश्चित करने की दौड़ में लगा हुआ है। कुछ सक्षम परिवार अपने बच्चों को उच्च शिक्षा और प्रतिभागी परीक्षाओं की कोचिंग के लिए महंगे संस्थानों में भेज देते हैं। वहीं, कुछ जानकारी के अभाव में अपने स्तर पर प्रयास करते रहते हैं। ऐसे युवाओं के लिए गगरेट में बनने जा रही लाइब्रेरी एक ऐसा मंच होगा, जहां उन्हें पढ़ाई के माहौल के साथ प्रतियोगी किताबें और मार्गदर्शन मिलेगा।
गगरेट नगर पंचायत के पुराने दफ्तर में युवाओं के लिए लाइब्रेरी खोली जा रही है। इसके लिए एसडीएम गगरेट सोमिल गौतम ने पहल की है। लाइब्रेरी में कंप्यूटर का भी प्रावधान रहेगा। इसके अलावा वाई-फाई, एसी समेत हर सुविधा होगी। इस लाइब्रेरी को 15 जुलाई तक चालू करने का लक्ष्य रखा गया है। य
विज्ञापन
कोट्स
गगरेट में खुलने वाली इस लाइब्रेरी में प्रतिभागी परीक्षाओं से जुड़ी किताबों के साथ समय-समय पर उचित मार्गदर्शन भी किया जाएगा। युवा रूचि दिखाएं हर संभव मदद की जाएगी।
-सौमिल गौतम, एसडीएम गगरेट