फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   The vendor market has not regained its charm, and the space remains vacant.

Una News: वेंडर मार्केट में नहीं लौटी रौनक, खाली पड़ी है जगह

Thu, 16 Oct 2025 12:37 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Oct 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
The vendor market has not regained its charm, and the space remains vacant.
नगर निगम वेंडर वेंडर मार्केट को शुरू नहीं करा पाया
विज्ञापन

सरकार की तरफ से करोड़ों रुपये किए गए हैं खर्च
नंगल रोड पर स्थापित की गई है वेंडर मार्केट
लोग बोले- गलत जगह बनाई है वेंडर मार्केट
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। नगर परिषद के कार्यकाल के दौरान नंगल रोड के समीप करोड़ों रुपये की लागत से वेंडर मार्केट का निर्माण किया गया, लेकिन यह मार्केट अब तक उपयोग में नहीं आ पाई है। लोगों ने सवाल उठाया है कि वेंडर मार्केट के लिए चुना गया स्थान ही उपयुक्त नहीं है। इसी कारण यह खाली पड़ी हुई है और शहर से रेहड़ियां अभी तक शिफ्ट नहीं हो सकी हैं।
शहर में नेशनल हाईवे के दोनों ओर रेहड़ियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। जहां पैदल चलने वालों के लिए फुटपाथ बनाए गए हैं, वहां भी रेहड़ी धारकों ने डेरा जमा रखा है। प्रशासन की उदासीनता और कार्रवाई के अभाव में शहरवासियों को अतिक्रमण की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। व्यापार मंडल के बार-बार आग्रह के बावजूद न तो प्रशासन जागा है और न ही पुलिस की ओर से कोई ठोस कदम उठाया गया है।
विज्ञापन

व्यापार मंडल का मत
शहर में वेंडर मार्केट तो बनाई गई है, लेकिन यह मुख्य बाजार से काफी दूर है। ऐसे में न तो रेहड़ी धारक और न ही ग्राहक वहां जाना चाहते हैं। दूसरी ओर कुछ दुकानदार अपनी दुकानों के आगे ही किराये पर रेहड़ी फड़ी लगवा रहे हैं। इस पर प्रशासन को उचित कार्रवाई करनी चाहिए। -सुमेश शर्मा, प्रदेशाध्यक्ष, व्यापार मंडल हिमाचल
विज्ञापन
विज्ञापन

वेंडर मार्केट के लिए चयनित स्थान तर्कसंगत नहीं है। बुजुर्गों के लिए वहां पहुंचना किसी चुनौती से कम नहीं। ऐसे में वेंडर मार्केट का कोई वास्तविक लाभ लोगों को नहीं मिल पा रहा है। -जीआर. वर्मा, अध्यक्ष, वरिष्ठ नागरिक फोरम ऊना

वेंडर मार्केट के लिए जो स्थान चयनित किया गया है, उसी स्थान पर रेहड़ियां शिफ्ट की जाएंगी। मार्केट में बिजली फिटिंग से संबंधित कुछ कार्य शेष हैं, जिन्हें पूरा किया जा रहा है। जल्द ही वेंडर मार्किट को सुचारु रूप से शुरू किया जाएगा। -मनोज कुमार, संयुक्त आयुक्त, नगर निगम ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed