{"_id":"6978bf234399a2c26d0ec8ba","slug":"the-team-will-leave-today-for-the-first-international-hammer-ball-championship-una-news-c-93-1-una1002-179640-2026-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: प्रथम अंतरराष्ट्रीय हैमर बाल चैंपियनशिप के लिए आज टीम होगी रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: प्रथम अंतरराष्ट्रीय हैमर बाल चैंपियनशिप के लिए आज टीम होगी रवाना
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
थानाकलां (ऊना)। प्रथम अंतरराष्ट्रीय हैमर बाल चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए हिमाचल प्रदेश की टीम बुधवार को गोरखपुर के लिए रवाना होगी। यह जानकारी हैमर बाल एसोसिएशन हिमाचल प्रदेश के महासचिव जगदीश सहोता ने दी।
उन्होंने बताया कि इस प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने के लिए खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तर पर किए गए ट्रायल व प्रदर्शन के आधार पर किया गया है। टीम में नितिन, रजत, हर्ष, विजय कुमार, सुखविंदर सिंह, मनोज, विशाल, नीरज, तीक्ष्ण सौरव, अमन, भाग सिंह, मनीष, रवि कुमार तथा सुनील शामिल हैं।
टीम की रवानगी से पूर्व खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी गईं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। उम्मीद जताई जा रही है कि हिमाचल प्रदेश की टीम इस अंतरराष्ट्रीय मंच पर शानदार प्रदर्शन कर प्रदेश का नाम रोशन करेगी।