{"_id":"68a890e50b396f92ba03eb0e","slug":"the-road-wall-collapsed-in-bohru-panchayat-within-six-months-una-news-c-93-1-ssml1048-163021-2025-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: बोहरू पंचायत में छह माह में ही ढहा सड़क का डंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: बोहरू पंचायत में छह माह में ही ढहा सड़क का डंगा
Sat, 23 Aug 2025 09:16 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Sat, 23 Aug 2025 09:16 AM IST
विज्ञापन
उपमंडल बंगाणा की तलाई से बोहरू पंचायत को जाने वाली सड़क भारी बारिश से टूटी।संवाद
बंगाणा (ऊना)। उपमंडल बंगाणा की बोहरू पंचायत में करोड़ों की लागत से बना संपर्क मार्ग छह महीने भी नहीं टिक पाया। लिदकोट चौक पर बना डंगा ढह जाने से सड़क का बड़ा हिस्सा भी दरकने लगा है। स्थिति यह हो गई है कि सड़क अब पूरी तरह से टूटकर बंद होने की कगार पर पहुंच चुकी है। इससे लगभग 10 गांवों के 500 से अधिक परिवारों की आवाजाही खतरे में पड़ गई है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि सड़क निर्माण में गुणवत्ता से गंभीर समझौता किया गया, जिसके चलते यह स्थिति बनी। उन्होंने बताया कि इस मार्ग का कार्य लोक निर्माण विभाग द्वारा कुछ ही माह पहले पूरा करवाया गया था, लेकिन पहली ही भारी बारिश में डंगा धंस गया और सड़क दरकने लगी। सड़क पर जगह-जगह गहरी दरारें पड़ चुकी हैं और वाहन चालकों के लिए यह मार्ग अब जानलेवा बन गया है।
ग्रामीणों का कहना है कि यह सड़क ही स्कूल, अस्पताल, बाजार और दफ्तर पहुंचने का एकमात्र रास्ता है। ऐसे में मार्ग बंद हो जाने से रोजमर्रा की जरूरतों के लिए भारी मुश्किलें खड़ी हो जाएंगी। ग्रामीणों ने विभाग को बार-बार सूचित किया, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने मांग की है कि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए और सड़क की मरम्मत युद्ध स्तर पर शुरू करवाई जाए।
विज्ञापन
उधर, लोक निर्माण विभाग बंगाणा के अधिशासी अभियंता ने बताया कि कुटलैहड़ क्षेत्र में भारी बारिश से हुए नुकसान की रिपोर्ट सरकार को भेज दी गई है। जल्द ही बोहरू पंचायत को जोड़ने वाली इस सड़क का पुनर्निर्माण कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।