फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   The road leading to Chintapurni temple is in bad condition

Una News: चिंतपूर्णी मंदिर को जाने वाली सड़क खस्ताहाल

Tue, 09 Sep 2025 06:18 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 09 Sep 2025 06:18 AM IST
विज्ञापन
The road leading to Chintapurni temple is in bad condition
भरवाईं (ऊना)। चिंतपूर्णी मंदिर को जाने वाली सड़क की हालत दिन-प्रतिदिन खराब होती जा रही है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे पड़े हुए हैं जो यात्रियों के लिए बेहद खतरनाक साबित हो रहे हैं। इसके बावजूद सड़कों की मरम्मत का कोई कार्य अभी तक शुरू नहीं किया गया है। स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं की बार-बार शिकायतों के बाद भी इस समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। मंदिर न्यास ने इस सड़क की मरम्मत के लिए लोक निर्माण विभाग को सात लाख रुपये मंजूर किए हैं। यह सड़क श्रद्धालुओं के लिए मुख्य मार्ग है और यहां से रोजाना सैकड़ों लोग गुजरते हैं। स्थानीय निवासियों, व्यापारियों और श्रद्धालुओं का कहना है कि गड्ढों के कारण न केवल वाहन चलाना मुश्किल हो गया है। अब लोग प्रशासन से उम्मीद लगाए हुए हैं कि वह जल्द से जल्द इस सड़क की मरम्मत के लिए पहल करेंगे । उधर लोक निर्माण विभाग के एसडीओ नीरज ठाकुर ने बताया कि सड़क की मरम्मत के लिए पैसे मंजूर हो चुके हैं, इसको लेकर टेंडर भी लगाया गया था लेकिन सिर्फ एक ठेकेदार के टेंडर में आने के चलते टेंडर को रद्द करना पड़ा। अब दोबारा से टेंडर निकाला जाएगा। टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही जल्द कार्य शुरू करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed