फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   The road has been made shiny, but the electric poles in the middle are scaring people.

Una News: सड़क कर दी चकाचक, बीचोबीच बिजली के खंभे डरा रहे

Wed, 29 Oct 2025 05:43 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Oct 2025 05:43 PM IST
विज्ञापन
The road has been made shiny, but the electric poles in the middle are scaring people.
हाल में ही विभाग ने किया था कुठार कलां सड़क का पुनर्निर्माण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। नगर निगम ऊना के अधीन आने वाले गांव कुठार कलां का संपर्क मार्ग हाल ही में लोक निर्माण विभाग की ओर से पुनर्निर्मित कर चौड़ा किया गया है। मार्ग अब तो चकाचक हो गया है, लेकिन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुठार कलां और अमरूद बाग के समीप बीच सड़क में खड़े दो बिजली के खंभे अब भी यथास्थान मौजूद हैं। इन खंभों से किसी भी समय हादसा होने का खतरा बना हुआ है।
यह सड़क क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) तक जुड़ती है, जिस पर दिनभर दर्जनों वाहन गुजरते हैं। विभाग ने सड़क के दोनों ओर नालियां भी बना दी हैं, लेकिन बीच में खड़े इन खंभों को हटाने की दिशा में अभी तक कोई कदम नहीं उठाया गया। अब सवाल उठ रहा है कि यदि इन्हें हटाया गया तो हाल ही में बनी सड़क को दोबारा खोदना पड़ेगा।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि सर्दियों में ऊना क्षेत्र में धुंध अधिक पड़ती है, जिससे दृश्यता कम हो जाती है। ऐसे में कोई भी वाहन चालक इन खंभों से टकरा सकता है। कुठार खुर्द पंचायत के उपप्रधान चमल लाल ने कहा कि सड़क चौड़ी होने से लोग खुश हैं, लेकिन बीच सड़क खंभे होने से हादसे की आशंका बनी हुई है। उन्होंने मांग की कि इन खंभों को जल्द से जल्द हटाया जाए ताकि कोई अप्रिय घटना न हो। उधर, इस संबंध में अधिशासी अभियंता ऊना कुलदीप सिंह ने बताया कि मामला उनके ध्यान में आ गया है और संबंधित अधिकारियों को स्थल निरीक्षण के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed