फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   The regional hospital building will be renovated with Rs 20 lakh

Una News: 20 लाख से होगा क्षेत्रीय अस्पताल के भवन का कायाकल्प

Sun, 29 Jun 2025 01:40 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Jun 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
The regional hospital building will be renovated with Rs 20 lakh
पुराने कमरों की मरम्मत और अन्य सुविधाओं की बढ़ोतरी के लिए खर्च होगा बजट
विज्ञापन

जल्द ही भवन में करवाए जाएंगे विभिन्न विकास कार्य
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। क्षेत्रीय अस्पताल में सुविधाओं को बढ़ाने के लिए अस्पताल प्रबंधन लगातार प्रयास कर रहा है। अस्पताल के लिए करीब 20 लाख का बजट मंजूर किया गया। इस बजट से जहां क्षेत्रीय अस्पताल के भवन में विभिन्न सुविधाओं को मजबूत बनाया जाएगा वहीं, भवन का कायाकल्प भी किया जाएगा। प्रबंधन ने योजना पर कार्य करना शुरू कर दिया है।
जिला के सबसे बड़े अस्पताल में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए प्रबंधन ने विभाग से बजट की मांग की थी। इस पर विभाग ने अस्पताल के लिए करीब 20 लाख का बजट मंजूर कर दिया। बजट के आते ही अस्पताल के कमरों में मरम्मत करवाई जाएगी। इसके अलावा अन्य मूलभूत सुविधाओं को भी मजबूत करने के लिए बजट खर्च किया जाएगा। अस्पताल प्रबंधन एक सप्ताह के भीतर इसे लेकर पूरी योजना तैयार कर लेगा। इसे लेकर प्रबंधन ने प्रक्रिया शुरू भी कर दी है। क्षेत्रीय अस्पताल में रोजाना जिलाभर से मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में इन लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के साथ-साथ अन्य मूलभूत सुविधाएं प्रदान करने के लिए भी अस्पताल प्रबंधन प्रयास करता रहता है। अस्पताल प्रबंधन पहले भवन में जो कार्य होने हैं, उसे लेकर एक पूरी सूची तैयार करेगा। इसके बाद कितना बजट किस कार्य के लिए खर्च किया जाना है, इसे लेकर विस्तृत रिपोर्ट बनाई जाएगी। इस रिपोर्ट को मंजूरी के लिए उच्च अधिकारियों को भेजा जाएगा।
विज्ञापन


कोट्स
क्षेत्रीय अस्पताल में सुविधाओं की बढ़ोतरी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। अस्पताल प्रबंधन को करीब 20 लाख का बजट मंजूर हुआ है। इस बजट को कहां-कहां खर्च किया जाना है, इसे लेकर विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जा रही है। जल्द ही इस पर कार्य भी शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. संजय मनकोटिया, चिकित्सा अधीक्षक क्षेत्रीय अस्पताल ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed