{"_id":"67767d6cff2ff139e1042146","slug":"the-process-for-laying-fire-hydrants-in-the-city-will-start-in-a-month-una-news-c-93-1-ssml1047-142451-2025-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: शहर में फायर हाइड्रेंट बिछाने के लिए एक माह में शुरू होगी प्रक्रिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: शहर में फायर हाइड्रेंट बिछाने के लिए एक माह में शुरू होगी प्रक्रिया
विज्ञापन
पाइप लाइन पहुंचाने के लिए जल शक्ति विभाग ने पूरा किया काम
मुख्य बाजार से लेकर पुल वाला बाजार और जीवन मार्केट सहित अन्य स्थानों पर स्थापित होंगे फायर हाइड्रेंट
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। शहर में फायर हाइड्रेंट स्थापित करने के लिए जल शक्ति विभाग ने प्रक्रिया तेज कर दी है। विभाग की तरफ से शहर में फायर हाइड्रेंट लगाने के लिए मुख्य टैंक से शहर तक पाइपलाइन बिछाने की प्रक्रिया को पूरा कर लिया है। विभाग की तरफ से जल्द ही पुलवाला बाजार, जीवन मार्केट, मेन बाजार में फायर हाइड्रेंट को स्थापित किया जाएगा। इसके अलावा शहर के विभिन्न वार्डों में भी फायर हाइड्रेंट लगाए जाएंगे।
शहर में फायर हाइड्रेंट लगाने की प्रक्रिया एक माह के भीतर शुरू हो जाएगी। इससे पूर्व जल शक्ति विभाग की तरफ से शहर तक फायर हाइड्रेंट की विशेष पाइपलाइन बिछाने के काम को पूरा कर लिया गया है। विभाग की ओर से आगामी प्रक्रिया के तहत हाइड्रेंट स्थलों पर खोदाई कर पाइप लाइन को बिछाया जाएगा। वर्तमान में शहर के कई बाजार और वार्ड ऐसे हैं जहां के रास्ते व गलियां काफी तंग हैं। ऐसे में आपातकाल में फायर ब्रिगेड का घटनास्थल तक पहुंचना बेहद मुश्किल हो जाता है। ऐसे में आग लगने की घटना पर फायर ब्रिगेड मौके तक नहीं पहुंच पाती है। इससे कई बार नुकसान अधिक हो जाता है। इस समस्या को दूर करने के लिए शहर में विभिन्न स्थानों पर फायर हाइड्रेंट लगाने की योजना तैयार की गई थी। शहर के मुख्य बाजार काफी संवेदनशील है। वर्तमान में आग लगने की स्थिति से निपटने के लिए प्रबंध नाकाफी हैं। ऊना के मुख्य बाजार, जीवन मार्केट, खोखा मार्केट व अरविंद मार्केट लगभग 300 से अधिक दुकानें हैं। ऐसे में प्रशासन की तरफ से शहर में 50 के करीब हाइड्रेंट लगाने के लिए योजना तैयार की गई थी। वर्तमान में इस योजना के तहत जल शक्ति विभाग की तरफ से कार्य किया जा रहा है।
कोट्स
शहर में फायर हाइड्रेंट स्थापित करने के लिए तेज गति से प्रक्रिया चल रही है। पहले चरण में शहर तक पाइपलाइन बिछाने के कार्य को पूरा कर लिया गया है। एक माह भीतर शहर में विभिन्न स्थानों पर फायर हाइड्रेंट स्थापित करने का कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
ईं. राजेश कुमार, अधिशाषी अभियंता, जल शक्ति विभाग ऊना ।