{"_id":"680a25460c6e132f1d063917","slug":"the-problem-of-stray-animals-is-a-big-challenge-in-chintapurni-una-news-c-93-1-una1002-152095-2025-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: चिंतपूर्णी में लावारिस पशुओं की समस्या बड़ी चुनौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: चिंतपूर्णी में लावारिस पशुओं की समस्या बड़ी चुनौती
विज्ञापन
मांग : मंदिर प्रशासन पशुओं को पकड़कर गोशाला में भेजने की करे व्यवस्था
संवाद न्यूज एजेंसी
भरवाईं (ऊना)। चिंतपूर्णी मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए लावारिस पशुओं की समस्या बड़ी चुनौती बन गई है। मंदिर के आसपास घूमने वाले पशु, विशेष रूप से सांड श्रद्धालुओं के लिए परेशानी का सबब बन रहे हैं। इसके बावजूद मंदिर प्रशासन इस समस्या का समाधान नहीं कर रहा है। इससे श्रद्धालुओं में दहशत का माहौल है। श्रद्धालु मंदिर में दर्शन करने के लिए आते हैं लेकिन लावारिस पशुओं के कारण उन्हें अपनी सुरक्षा की चिंता सताने लगती है।
मंदिर प्रशासन की उदासीनता के कारण यह समस्या और भी गंभीर हो गई है। श्रद्धालुओं में मनदीप सिंह, बलविंद्र कुमार, सुरेंद्र पाल, अरविंद कुमार ने मांग की है कि लावारिस पशुओं की समस्या का समाधान करने के लिए मंदिर प्रशासन इन्हें पकड़कर गोशाला में भेजने की व्यवस्था करे। मंदिर के आसपास के क्षेत्र में लावारिस पशुओं को रोकने के लिए बैरिकेडिंग करनी चाहिए। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए मंदिर प्रशासन को अतिरिक्त व्यवस्था करनी चाहिए। श्रद्धालुओं ने कहा कि वे मंदिर में दर्शन करने के लिए आते हैं लेकिन पशुओं के कारण उन्हें अपनी सुरक्षा की चिंता सताने लगती है।