फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   The pandal reverberated with slogans of Jai Kanhaiya Lal

Una News: जय कन्हैया लाल के नारों से गूंज उठा पंडाल

Sun, 16 Mar 2025 08:05 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Mar 2025 08:05 PM IST
विज्ञापन
The pandal reverberated with slogans of Jai Kanhaiya Lal
दौलतपुर चौक(ऊना)। नगर पंचायत दौलतपुर चौक में श्रीमद्भागवत कथा के चतुर्थ दिवस पर रविवार को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। राजेंद्र मुनि के दिव्य वचनों से भक्तों को भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का प्रसंग सुनाया गया। जैसे ही कथा में भगवान कृष्ण के जन्म की लीला का वर्णन हुआ, पूरा पंडाल नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की.. के जयकारों से गूंज उठा। श्रीकृष्ण जन्म के दौरान विशेष झांकी सजाई गई और श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से झूमते हुए उत्सव का आनंद लिया। कथा के दौरान मथुरा के अत्याचारी कंस के भय, देवकी-वसुदेव के कष्ट और भगवान विष्णु के अवतरण की कथा सुनाई गई। इससे भक्त भाव-विभोर हो उठे। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने कथा में भाग लिया और भक्ति रस में डूबकर श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का आनंद लिया। इस अवसर पर आयोजनकर्ता संतोष कुमारी धर्मपत्नी स्व. स्वदेश कुमार, राजेश शर्मा, भावना शर्मा, निर्देश शर्मा इत्यादि इस दिव्य आयोजन में उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed