{"_id":"68bd77b9f32b6c1e92085dc0","slug":"the-number-of-devotees-decreased-in-chintapurni-temple-silence-in-the-market-una-news-c-93-1-una1002-164674-2025-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: चिंतपूर्णी मंदिर में घट गई श्रद्धालुओं की संख्या, बाजार में सन्नाटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: चिंतपूर्णी मंदिर में घट गई श्रद्धालुओं की संख्या, बाजार में सन्नाटा
विज्ञापन
लगातार बारिश से चिंतपूर्णी मंदिर की रौनक फीकी
संवाद न्यूज एजेंसी
भरवाईं (ऊना)। पर्वतीय क्षेत्र में हो रही लगातार बारिश ने इस बार चिंतपूर्णी मंदिर की परंपरागत रौनक को फीका कर दिया है। श्रद्धालुओं की कम संख्या के कारण रविवार को भी मंदिर में सन्नाटा पसरा रहा। श्राद्ध शुरू होने के साथ ही मंदिर और उसके आसपास की भीड़ भी नज़र नहीं आई।पंजाब में बारिश से रास्ते खराब होने और मौसम ठंडा रहने के चलते भक्तों का मंदिर आना-जाना कम हो गया है। इसका असर मंदिर परिसर के साथ-साथ आसपास के बाजारों पर भी पड़ा, जहां आमतौर पर इस समय चहल-पहल रहती है। दुकानदार मौसम की मार से परेशान हैं और उम्मीद कर रहे हैं कि मौसम सुधरते ही श्रद्धालु लौट आएंगे तथा यहां फिर से रौनक लौटेगी। स्थानीय प्रशासन और मंदिर प्रबंधन ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किए हैं, लेकिन भारी बारिश ने इन प्रयासों को भी चुनौती दी है। मंदिर के वरिष्ठ पुजारी ने कहा कि श्रद्धा और आस्था का महत्व कभी कम नहीं होता, बस इस बार मौसम की वजह से श्रद्धालुओं की संख्या प्रभावित हुई है, जो आने वाले दिनों में सुधर जाएगी।