{"_id":"6a2032ca9de7acff9109a41a","slug":"the-newly-elected-councilors-of-gagret-nagar-panchayat-will-take-oath-tomorrow-una-news-c-93-1-una1002-193862-2026-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: गगरेट नगर पंचायत के नवनिर्वाचित पार्षद कल लेंगे शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: गगरेट नगर पंचायत के नवनिर्वाचित पार्षद कल लेंगे शपथ
Thu, 04 Jun 2026 07:27 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Thu, 04 Jun 2026 07:27 AM IST
विज्ञापन
गगरेट (ऊना)। गगरेट क्षेत्र में संपन्न हुए स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव के बाद अब नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां शुरू हो गई हैं। उपमंडल प्रशासन द्वारा शपथ ग्रहण कार्यक्रम की तिथियां निर्धारित कर दी गई हैं, जिसके बाद विभिन्न निकायों में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष तथा अन्य महत्वपूर्ण पदों के लिए राजनीतिक गतिविधियां और तेज होने की संभावना है।
एसडीएम गगरेट सोमिल गौतम ने बताया कि नगर पंचायत गगरेट के नवनिर्वाचित पार्षदों को 5 जून को शपथ दिलाई जाएगी। इसके बाद नगर पंचायत में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया संपन्न होगी। अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद को लेकर विभिन्न निर्वाचित पार्षदों और उनके समर्थकों के बीच चर्चाओं का दौर पहले ही शुरू हो चुका है।
वहीं ग्रामीण क्षेत्र में चुने गए पंचायत प्रतिनिधियों का शपथ ग्रहण समारोह 8 जून को आयोजित किया जाएगा। ग्राम पंचायतों के प्रधान, उपप्रधान और वार्ड पंच शपथ लेने के बाद अपने-अपने क्षेत्रों में विकास कार्यों की जिम्मेदारी संभालेंगे।
विज्ञापन
उधर पंचायत समिति के निर्वाचित सदस्यों के बीच भी चेयरमैन और वाइस चेयरमैन पद को लेकर राजनीतिक हलचल बढ़ गई है। विभिन्न दलों और समर्थित सदस्यों द्वारा बहुमत जुटाने तथा अपने उम्मीदवारों के पक्ष में माहौल बनाने के प्रयास जारी हैं। चुनाव परिणाम आने के बाद से ही संभावित दावेदारों ने सक्रियता बढ़ा दी है और लगातार संपर्क साधे जा रहे हैं।