फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   The Municipal Corporation removed encroachment from outside the shop.

Una News: नगर निगम ने दुकान के बाहर से हटाया अतिक्रमण

Wed, 29 Oct 2025 12:47 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Oct 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
The Municipal Corporation removed encroachment from outside the shop.
ऊना नंगल रोड पर दुकानदारों द्वारा किए गए अतिक्रमण हटाते हुए नगर निगम अ​धिकारी ।संवाद - फोटो : संवाद
ऊना। नगर निगम ने मंगलवार को माया होटल के समीप एक दुकान से अतिक्रमण हटाया। इस दौरान अतिक्रमण कर रखे सामान को भी जब्त किया गया है। दुकानदार को भविष्य में अतिक्रमण न करने को लेकर चेतावनी भी दी गई है। दुकानदार को नगर निगम की तरफ से पूर्व में नोटिस जारी कर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए थे। नोटिस जारी होने के बाद भी दुकानदार ने सड़क किनारे किए अतिक्रमण को नहीं हटाया। इसके चलते मंगलवार को नगर निगम की टीम ने यह कार्रवाई की है। नगर निगम के अधिकारियों ने साफ किया कि अतिक्रमण को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बता दें कि शहर में बढ़ते अतिक्रमण के चलते आए दिन आम जन को परेशानी झेलनी पड़ती है। साथ ही पैदल चलने वाले लोगाें के मजबूरी में सड़क पर चलना पड़ता है। इससे कई सड़क हादसे भी हो चुके हैं। एनएच के अलावा शहर के प्रमुख बाजारों में भी नगर निगम आगामी दिनों में इस अभियान को चलाएगा ताकि शहर को अतिक्रमण मुक्त किया जा सके। इस कार्रवाई के दौरान नगर निगम के आयुक्त महेंद्र पाल गुर्जर, एसडीओ अंकुश राणा ,जेई शिवानी सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed