फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   The law is being flouted right under the nose of the administration and the department.

Una News: प्रशासन और विभाग की नाक तले उड़ रहीं कानून की धज्जियां

Tue, 14 Jan 2025 04:34 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 14 Jan 2025 04:34 PM IST
विज्ञापन
The law is being flouted right under the nose of the administration and the department.
अमर उजाला पड़ताल
विज्ञापन

ढाबों, दुकानों में धड़ल्ले से हो रहा घरेलू गैस सिलिंडर का उपयोग
विभाग नहीं कर रहा कार्रवाई, घरेलू उपभोक्ताओं को समय पर नहीं मिल रही सप्लाई

संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना/लठियाणी। जिलेभर के बाजारों में दुकानदारों की ओर से घरेलू गैस सिलिंडर का सरेआम व्यावसायिक इस्तेमाल किया जा रहा है। विभाग की ओर से इन पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। इस संबंध में जब बंगाणा, लठियाणी बाजारों की पड़ताल की गई तो पाया गया कि ढाबों, दुकानों, चिकन कार्नर में घरेलू गैस सिलिंडर का प्रशासन और विभाग के नाक तले सरेआम इस्तेमाल किया जा रहा है। इस कारण घरेलू उपभोक्ताओं को समय पर सप्लाई नहीं मिल पा रही है।
जानकारी के अनुसार दुकानदारों को दुकानों पर इस्तेमाल के लिए बड़े एलपीजी गैस सिलिंडर कामर्शियल रेट पर दिए जाते हैं। इस सिलिंडरों की कीमत घरेलू सिलिंडरों से कहीं अधिक होती है। इसके चलते दुकानदार अधिक मुनाफा कमाने के लिए घरेलू सिलिंडरों का दुकानों में कामर्शियल इस्तेमाल कर सरकार को चूना लगा रहे हैं।
विज्ञापन

यदि स्थानीय लोग ऐसे दुकानदारों को एलपीजी गैस के घरेलू सिलिंडर उपयोग न करने की बात करते हैं, तो वे उनके साथ लड़ाई पर उतारू हो जाते हैं। इस कारण स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसी दुकानदारों पर जल्द कार्रवाई की जाए ताकि लोगों को उनके घरों में उपयोग की जाने वाली एलपीजी गैस उचित समय पर मिल सके। इस संबंध में एसडीएम बगाना सोनू गोयल ने कहा कि कि अगर दुकानदार घरेलूू गैस का कामर्शियल उपयोग करते पकड़े गए तो शीघ्र कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed