{"_id":"6a1495cb26fce78988089932","slug":"the-fire-damaged-100-hectares-of-land-una-news-c-93-1-una1026-192877-2026-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: आग से 100 हेक्टेयर भूमि को पहुंचा नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: आग से 100 हेक्टेयर भूमि को पहुंचा नुकसान
Tue, 26 May 2026 07:58 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Tue, 26 May 2026 07:58 AM IST
विज्ञापन
बंगाणा (ऊना)। उपमंडल बंगाणा क्षेत्र की रामगढ़ धार रेंज की ध्यूंसर बीट में लगी आग पर रविवार देर शाम को पूरी तरह काबू पा लिया। इस घटना में लगभग 100 हेक्टेयर भूमि को नुकसान पहुंचा है जबकि क्षेत्र की पांच बस्तियों को सुरक्षित बचाया गया।
जानकारी अनुसार उपमंडल बंगाणा क्षेत्र की रामगढ़ धार रेंज की ध्यूंसर बीट में आग लगी थी जिस पर काबू पा लिया था। तेज हवाओं और भीषण गर्मी के चलते आग फिर से सुलग गई और चारों तरफ फैल गई।
सूचना मिलने पर रविवार को वन विभाग की टीम ने पहले बंगाणा रेंज की कारू बीट के मांजरू, बही में आग पर काबू पाया। दूसरी तरफ ध्यूंसर बीट के तहत पड़ते गांव दुगियार, कबीर पंथी, राजपूत तथा धीमान बस्ती को बड़ी मुश्किल से बचाया गया।
विज्ञापन
वहीं भलखूं की हरिजन बस्ती तथा धीमान बस्ती में आग पर काबू पाया गया। आग बुझाने में स्थानीय लोगों ने भी टीम का भरपूर सहयोग किया। रविवार देर शाम को लगभग पांचों बस्तियों को सुरक्षित बचा लिया गया।
वन रेंज अधिकारी संदीप ठाकुर ने बताया कि इस आग से जहां जंगली जानवरों सहित अन्य जीवों को नुकसान पहुंचा है, वहीं पर वन विभाग को 50 हेक्टेयर तथा लगभग 55 हेक्टेयर निजी भूमि को आग से नुकसान पहुंचा है। उन्होंने कहा कि जंगलों को आग लगाने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।