फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   The fate of the candidates will be revealed on Sunday evening.

Una News: रविवार शाम को खुलेगा उम्मीदवारों की किस्मत का पिटारा

Sun, 17 May 2026 07:30 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sun, 17 May 2026 07:30 AM IST
विज्ञापन
The fate of the candidates will be revealed on Sunday evening.
गगरेट (ऊना)। गगरेट नगर पंचायत चुनाव के लिए आज मतदान होगा। रविवार शाम को उम्मीदवारों की किस्मत का पिटारा खुलेगा। मतदान को लेकर प्रशासन ने सातों वार्डों में मतदान केंद्र स्थापित कर सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। शांतिपूर्ण मतदान के लिए सुरक्षा व्यवस्था के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन


शनिवार की रात उम्मीदवारों के लिए किसी परीक्षा से कम नहीं रही। देर रात तक प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ मतदाताओं से संपर्क साधते रहे। हर उम्मीदवार आखिरी समय तक मतदाताओं को अपने पक्ष में करने की कोशिश में जुटा रहा। नगर पंचायत के सात वार्डों में इस बार कुल 18 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। कई वार्डों में सीधा मुकाबला देखने को मिल रहा है तो कहीं त्रिकोणीय और बहुकोणीय टक्कर ने चुनाव को बेहद रोचक बना दिया है। भाजपा और कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों के बीच कई वार्डों में कांटे की टक्कर मानी जा रही है जबकि आजाद उम्मीदवार भी समीकरण बिगाड़ने की स्थिति में दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन


रविवार देर शाम तक चुनावी नतीजों का इंतजार उम्मीदवारों की धड़कनें तेज रखेगा। मतदान संपन्न होने के बाद सभी की नजर ईवीएम में बंद किस्मत पर टिकी रहेगी और परिणाम आने तक राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नतीजे आने के बाद नगर पंचायत में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद को लेकर भी लंबी राजनीतिक दौड़ शुरू होने के आसार हैं। इस बार नगर पंचायत गगरेट में अध्यक्ष पद महिला के लिए आरक्षित है, ऐसे में पार्षद चुनाव जीतने के साथ-साथ अध्यक्ष पद के लिए भी रणनीति और जोड़-तोड़ अहम भूमिका निभा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed