फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   The dilapidated office of the Agriculture Department could not be demolished for three years.

Una News: तीन साल से नहीं गिराया जा सका कृषि विभाग का जर्जर दफ्तर

Tue, 06 May 2025 07:22 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 06 May 2025 07:22 PM IST
विज्ञापन
The dilapidated office of the Agriculture Department could not be demolished for three years.
समस्या
विज्ञापन

पूर्व भाजपा की सरकार में 7.40 करोड़ हुए थे मंजूर
जर्जर भवन होने से अन्य चार विभाग भी हुए इधर-उधर

एक जगह दफ्तर न होने से किसान, बागवान, पशुपालक परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। तीन साल से कृषि विभाग का जर्जर कार्यालय गिराया नहीं जा सका है। पूर्व की भाजपा सरकार में सात करोड़ 40 लाख की राशि कृषि विभाग के नए भवन के लिए मंजूर की गई है। तीन साल बीत जाने के बाद भी कृषि विभाग के अधिकारी न तो कृषि विभाग के कार्यालय को डिस्मेंटल कर पाए हैं और न ही नए भवन के निर्माण की दिशा में कोई पहल करते दिखाई दिए। जहां एक ही छत के नीचे कृषि विभाग के कार्यालय में आत्मा, मृदा परीक्षण, भू संरक्षण सहित कृषि कार्यालय की सुविधा किसानों, बागवानों और पशुपालकों को मिलती थी। अब जाकर आत्मा परियोजना का कार्यालय डीसी ऑफिस के पुराने भवन और मृदा परीक्षण का कार्यालय पेखूबेला, भू संरक्षण का कार्यालय बचत भवन में शिफ्ट कर दिया है। इससे कृषि विभाग कार्यालय में कामकाज के लिए पहुंच रहे किसान, बागवान और पशुपालक सरकार की योजना का लाभ लेने के लिए इधर-उधर भटकने को मजबूर हैं। पहले एक ही छत के नीचे सभी दफ्तर होने की सूरत में लोगों को काफी फायदा मिलता था। वर्तमान में कार्यालय इधर-उधर होने से सीधे तौर पर किसान, बागवान और पशुपालक प्रभावित हुए हैं। जर्जर भवन होने की सूरत में कृषि विभाग ने भी हाल ही में कृषि उपज मंडी के यार्ड में अपना कार्यालय शिफ्ट कर लिया है। आत्मा परियोजना के निदेशक डाॅक्टर वीरेंद्र कुमार बग्गा के अनुसार उन्हें रोजाना 10 से 15 किसान, बागवान और पशुपालकों के फोन विभिन्न प्रकार के कार्यालय का पता लगाने के लिए आते हैं। अगर समय रहते कृषि विभाग के अधिकारियों ने भवन को डिस्मेंटल किया होता तो आज भव्य भवन बनकर तैयार होता और एक ही भवन के नीचे तमाम तरह के कृषि से संबंधित विभागों की सुविधा सीधे तौर पर आम जनता को मुहैया होतीं। वर्तमान में लोग दफ्तर ढूंढने के लिए चक्कर लगाकर थक रहे हैं और संपर्क बनाने में जुड़े हुए हैं। दूसरी ओर कृषि विभाग ऊना के उपनिदेशक डॉक्टर कुलभूषण धीमान के अनुसार भवन को डिस्मेंटल करने की मंजूरी मिल गई है। इसी महीने भवन को डिस्मेंटल कर नए भवन का निर्माण कार्य करने की दिशा में प्रयास तेज कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed