फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   The cracks of neglect are peeking out in Badsala's rain shelter

Una News: बडसाला की वर्षाशालिका में झांक रहीं अनदेखी की दरारें

Mon, 21 Jul 2025 01:50 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jul 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
The cracks of neglect are peeking out in Badsala's rain shelter
50 साल से मरम्मत तो दूर किसी ने नहीं ली सुध
विज्ञापन

स्कूली बच्चों का रोजाना लगा रहा आना जाना
कभी भी हो सकती है कोई अप्रिय घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत बडसाला की ओर से लगभग 50 वर्ष पूर्व जनता की सुविधा के लिए बस स्टॉप के पास निर्मित वर्षा शालिका इस समय जर्जर स्थिति में पहुंच चुकी है। अनदेखी की दरारें वर्षाशालिका में झांक रही हैं। पिलर गिरने के कगार पर हैं, जिससे बड़ी दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि गलती से कोई बुजुर्ग या बच्चा इसके नीचे चला जाए और पिलर को छू ले, तो गंभीर हादसा हो सकता है। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस वर्षा शालिका की स्थिति बीते कई दशकों से जस की तस बनी हुई है। न तो इसकी कभी मरम्मत की गई और न ही किसी ने इसकी ओर ध्यान दिया। अब स्थिति यह है कि यह ढांचा स्वयं अपने गिरने के दिन गिन रहा है। ग्रामीणों ने चिंता जताते हुए कहा कि सुबह 8:00 बजे के आसपास स्कूली बसें यहां पहुंचती हैं, जिनमें नर्सरी सहित अन्य कक्षाओं के छोटे बच्चे चढ़ते-उतरते हैं। इन मासूम बच्चों को यह भी नहीं पता कि पिलर को छूने से जान का खतरा हो सकता है। वहीं, शाम के समय क्षेत्र के बच्चे खुले स्थान होने के कारण वर्षा शालिका के पास क्रिकेट खेलते हैं। इस दौरान यदि गेंद गलती से शालिका की दिशा में चली जाए, तो कोई भी अनहोनी हो सकती है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि या तो इस ढांचे की शीघ्र मरम्मत करवा दी जाए अथवा इसे ध्वस्त कर दिया जाए, ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके। इस संदर्भ में लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता विशाल कुमार का कहना है कि यदि वर्षा शालिका का निर्माण पंचायत द्वारा करवाया गया है, तो उसकी मरम्मत का दायित्व भी पंचायत का ही है। ग्राम पंचायत प्रधान वीना देवी ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में आया है और यदि पंचायत को संबंधित मद में बजट प्राप्त होता है, तो मरम्मत कार्य करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed