फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   The courtyard of a house in Kadtholi collapsed, the house was also in danger

Una News: कडथोली में घर का आंगन धंसा, मकान को भी हुआ खतरा

Mon, 04 Aug 2025 12:18 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Aug 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
The courtyard of a house in Kadtholi collapsed, the house was also in danger
बंगाणा (ऊना)। क्षेत्र की हरोट पंचायत के कडथोली गांव में बलवीर सिंह के मकान का आंगन बारिश के चलते धंस गया है। शुक्रवार और शनिवार को हुई भारी वर्षा के बाद मकान का डंगा अचानक बैठ गया, जिससे आंगन की सुरक्षा दीवार को नुकसान पहुंचा है और मकान को भी खतरा उत्पन्न हो गया है। पीड़ित बलवीर सिंह ने सरकार और प्रशासन से सहायता की मांग की है। इस संबंध में हरोट पंचायत के प्रधान दिपांकर कंवर ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आ गया है और उन्होंने प्रशासन से मौके का निरीक्षण करने तथा प्रभावित परिवार को राहत राशि प्रदान करने की मांग की है। जोल के नायब तहसीलदार अश्वनी धीमान ने भी कहा कि उन्हें मामले की जानकारी मिल चुकी है। उन्होंने हलके के पटवारी और कानूनगो को मौके की रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed