फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   The construction process of Nanami-Galod-Phahal road is expedited.

Una News: ननामी-गलोड़-फाहल सड़क के निर्माण की प्रक्रिया तेज

Fri, 20 Mar 2026 12:07 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Fri, 20 Mar 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
The construction process of Nanami-Galod-Phahal road is expedited.
थानाकलां (ऊना)। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत ननामी-गलोड़-फाहल सड़क के निर्माण की प्रक्रिया तेज हो गई है। लगभग 2.96 करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित इस सड़क के लिए विभाग द्वारा टेंडर प्रक्रिया जारी कर दी गई है।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार इस सड़क के निर्माण से ननामी, गलोड़ और आसपास के गांवों के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। अब टेंडर प्रक्रिया शुरू होने के बाद लोगों में उम्मीद जगी है कि वर्षों पुरानी समस्या का जल्द समाधान हो सकेगा और क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी। वहीं, कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक विवेक शर्मा ने इस परियोजना को अत्यंत आवश्यक बताया। उन्होंने बताया कि सरकार और विभाग द्वारा इस दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं लेकिन कुछ स्थानों पर भूमि उपलब्धता सबसे बड़ी चुनौती बनकर सामने आई है। विधायक ने कहा कि कुछ लोग सड़क निर्माण के लिए भूमि देने में सहयोग नहीं कर रहे हैं जिससे कार्य में देरी हो रही है। उन्होंने संबंधित लोगों से अपील की कि वे जनहित को प्राथमिकता देते हुए सहयोग करें ताकि इस महत्वपूर्ण परियोजना को जल्द धरातल पर उतारा जा सके। जैसे ही भूमि संबंधी समस्या हल होगी, निर्माण कार्य तेजी से शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

स्थानीय ग्रामीण अशोक कुमार और मनीष ने भी इस पहल का स्वागत करते हुए प्रशासन से मांग की है कि टेंडर प्रक्रिया के बाद कार्य में तेजी लाई जाए। लोक निर्माण विभाग मंडल बंगाणा के अधिशासी अभियंता एनके लखनपाल ने बताया कि सड़क की टेंडर प्रक्रिया जारी है और भूमि संबंधी औपचारिकताएं पूरी होते ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed