फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   The condition of electricity supply has not improved from Mehtpur to Bangana

Una News: मैहतपुर से बंगाणा तक नहीं सुधरे विद्युत आपूर्ति के हालात

Thu, 24 Apr 2025 05:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Apr 2025 05:30 PM IST
विज्ञापन
The condition of electricity supply has not improved from Mehtpur to Bangana
अव्यवस्था
विज्ञापन


क्षेत्र में घरों के साथ खेतों के लिए सिंचाई सुविधा भी हांफी
पेयजल आपूर्ति भी बाधित
लोगों ने कहा, गर्मी अभी शुरू हुई, आगे क्या होंगे हालात

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। पिछले दिनों बारिश और अंधड़ से मची तबाही के बाद मैहतपुर से लेकर बंगाणा तक अभी भी बिजली आपूर्ति के हालात नहीं सुधरे हैं। इसका सीधा असर आम इंसान के जनजीवन पर पड़ा है। विद्युत आपूर्ति सुचारु रूप से न चलने की सूरत में पेयजल स्कीम से पानी सप्लाई करना विभाग के लिए चुनौती बन गया है। दूसरी तरफ पंप हाउस में भी बिजली की वोल्टेज की समस्या आने से पानी आगे टैंकों में नियमित तौर पर सप्लाई नहीं हो रहा है। अधिकतर क्षेत्रों में पिछले चार-पांच दिन से आम जनता को पीने के पानी की किल्लत से दो चार होना पड़ रहा है। इससे थड़ा, बोहरू और चूरड़ी पंचायत और बंगाणा के साथ सटे क्षेत्र में लोगों को पीने के पानी की समस्या को लेकर दिक्कतें पेश आ रही हैं। प्रभावित लोगों महेंद्र सिंह, सुभाष कुमार, करतार चंद, हरपाल, सुखदेव सहित अन्य पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने कहा कि बिजली बोर्ड के अधिकारी बिजली की आपूर्ति को नियमित तौर पर रखने में विफल साबित हुए हैं। इसका असर जल शक्ति विभाग की पेयजल स्कीमों पर पड़ रहा है। जहां बिजली की सप्लाई हो रही है, वहां पर भी लो वोल्टेज की समस्या के चलते मशीनें नहीं चल रही हैं और पानी लिफ्ट न होने की सूरत में गांव में बनाए गए जल संग्रहण टैंक सफेद हाथी साबित हो रहे हैं। वर्तमान में अधिकतर क्षेत्रों में पिछले दिनों अंधड़ से मची तबाही से बिजली व्यवस्था पूरी तरह से लड़खड़ा कर रह गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से आग्रह किया है कि क्षेत्र में पिछले चार-पांच दिन से बनी पेयजल की समस्या को जल्द से जल्द दूर किया जाए और जहां कहीं पर भी बिजली की आपूर्ति की वजह से पेयजल की स्कीमें प्रभावित हो रही हैं, वहां पर व्यवस्था की जाए। ग्राम पंचायत थड़ा के प्रधान गुरनाम सिंह बैंस का कहना है कि तीन पंचायतों के पांच हजार से अधिक लोग पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। खेतों के लिए सिंचाई सुविधा भी हांफ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed