फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   The chants of Har Har Mahadev echoed in the pandal.

Una News: पंडाल में हर-हर महादेव के गूंजे जयकारे

Mon, 23 Mar 2026 12:26 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Mon, 23 Mar 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
The chants of Har Har Mahadev echoed in the pandal.
थानाकलां (ऊना)। श्री राम नाटक क्लब हटली में आयोजित शिव महापुराण कथा के चौथे दिन श्रद्धालुओं ने भक्ति और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखा। कथा व्यास आचार्य तरुण डोगरा महाराज की मधुर वाणी में सुनाई गई कथाओं ने उपस्थित श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। कथा पंडाल में हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारे गूंजते रहे, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। कथा के दौरान आचार्य तरुण डोगरा ने उगना, सुशीला और विद्यावती की प्रेरणादायक कथाओं का विस्तार से वर्णन किया। उन्होंने श्रद्धालुओं को यह संदेश दिया कि एक श्रेष्ठ व्यक्ति बनने के लिए समाज में नहीं, बल्कि ईश्वर की भक्ति में लीन होना आवश्यक है। आचार्य ने बताया कि भगवान शिव अपने भक्तों की सच्ची भावना से प्रसन्न होकर उन्हें मनचाहा फल प्रदान करते हैं। क्लब के महासचिव संजय सोनी और उपप्रधान सुरेंद्र हटली ने बताया कि आगामी दिनों में भी कथा का आयोजन जारी रहेगा, जिससे श्रद्धालु और अधिक लाभ उठा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed