फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   The car collided with the scooter, the person died; an injured

कार ने स्कूटर को मारी टक्कर, व्यक्ति की मौत; एक घायल

Mon, 23 Aug 2021 11:11 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Aug 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
The car collided with the scooter, the person died; an injured
हरोली/टाहलीवाल (ऊना)। ललड़ी बाजार में रविवार रात को कार ने विपरीत दिशा में जाकर स्कूटर को जोरदार टक्कर मार दी। इससे एक स्कूटर सवार की मौत हो गई जबकि दूसरा घायल हो गया। उसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

हादसे के बाद कार समेत चालक फरार हो गया। उसे बाद में पकड़ लिया गया। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार रविवार रात करीब पौने नौ बजे कुंगड़त की ओर से तेज रफ्तार कार ने ललड़ी बाजार में विपरीत दिशा में जाकर स्कूटर को टक्कर मार दी।
विज्ञापन

स्कूटर में तीन लोग सवार थे। टक्कर लगने से तीनों सड़क पर गिर पड़े। स्कूटर सवार दो लोगों को गंभीर चोटें आई। इनमें से एक को हरोली अस्पताल ले जाया गया। जबकि एक अन्य गंभीर को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना ले जाया गया। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद आरोपी चालक कार समेत मौके से फरार हो गया। उसे बाद में करीब छह किलोमीटर दूर पकड़ लिया। मरने वाले व्यक्ति की पहचान कृष्ण कुमार पुत्र राम लोक निवासी गांव और डाकघर ललड़ी तहसील हरोली के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायल की पहचान शिव कुमार पुत्र पुरुषोत्तम गांव और डाकघर ललड़ी के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी कार चालक भूपिंद्र सिंह पुत्र रमेश सिंह निवासी बसातर चमयाणी, तहसील बगांणा जिला ऊना के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed