फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   The ashes of Virbhadra Singh will be immersed in Brahmoti

ब्रह्मोती में वीरभद्र सिंह की अस्थियों का विसर्जन करेगी कुटलैहड़ कांग्रेस

Wed, 14 Jul 2021 10:42 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jul 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
The ashes of Virbhadra Singh will be immersed in Brahmoti
ऊना। पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीरभद्र सिंह की अस्थियों के 72 कलश बनाए गए हैं। हरिद्वार में गंगा के अलावा प्रदेश के 68 विधानसभा क्षेत्रों में बहने वाली प्रमुख नदियों में अस्थि विसर्जन किया जाएगा। कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में बहने वाली ब्रह्मोती नदी में भी कुटलैहड़ कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष विवेक शर्मा के नेतृत्व में नेताओं और कार्यकर्ताओं सहित अस्थि कलश को विसर्जित किया जाएगा।
विज्ञापन

16 जुलाई को विश्राम गृह बंगाणा में वीरभद्र सिंह को भावभीनी श्रद्धांजलि दी जाएगी। इसके बाद सुबह 8:00 बजे रेस्ट हाउस से अस्थि कलश यात्रा शुरू होगी। 9:10 बजे हटली, 9:25 पर जसाना, 9:40 पर चराड़ा, 9:55 पर तुतडू, 10:15 पर भयाम्बी, 10:30 अलसाहन, 10:45 पर पीपलू, 11 बजे मतोह, 11:20 पर कोट, 11:45 पर सरोह और डरोह, दोपहर 12:20 पर लठियानी, 12:35 पर तनोह, 12:55 पर मलांगड़, 1:10 पर ननावीं, 1:20 पर धुंधला, 1:35 पर डोहगी, 1:50 पर बंगाणा, 2:15 पर थानाकलां, 2:30 पर छपरोह, 2:45 पर बीहडू और मंदली, 3:00 बजे परोइयां कलां, 3:15 पर रायपुर, 3:30 पर तलाई चौक, 3:50 पर चुल्हड़ी, शाम 4:00 बजे लिदकोट, 4:12 पर घरवासड़ा, 4:25 पर टांडा अपर, 4:40 पर जोगी पंगा 5:00 बजे लमलैहड़ी, 5:15 पर समूरकलां, 5:25 पर बरनोह, 5:37 पर कुरियाला, 5:47 पर झ्ंम्बर, 6:00 बजे नंगल सलांगड़ी, 6:10 पर संजोट, 6:20 पर धमांदरी, 6:35 पर बसाल, 6:45 पर घनडावल, 6:57 पर पनोह, 7:10 पर झलेड़ा, 7:20 पर टक्का, 7:35 पर कोटला खुर्द, 7:45 पर कोटलाकलां, 8:10 पर मदनपुर, 8:25 पर चताड़ा, 8:45 हंडोला पहुंचेगी। यहीं रात को रुका जाएगा।
विज्ञापन

अस्थि कलश यात्रा के दौरान आमजन और कांग्रेस कार्यकर्ता अपने प्रिय नेता को अंतिम श्रद्धांजलि देंगे। 17 जुलाई को कांग्रेस कार्यकर्ता अस्थि कलश को विसर्जन स्थल तक ले जाएंगे। अस्थि विसर्जन कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ता, आमजन के अलावा दूसरे राजनीतिक दलों के लोग भी उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed