फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   The accident occurred due to the collapse of the gantry in the rebar industry.

Una News: सरिया उद्योग में गैंट्री के टूट जाने के कारण हुआ था हादसा

Wed, 31 Dec 2025 12:35 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Wed, 31 Dec 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
The accident occurred due to the collapse of the gantry in the rebar industry.
गगरेट (ऊना)। औद्योगिक क्षेत्र गगरेट में स्थित सरिया उद्योग में सोमवार को दर्दनाक हादसा क्रेन की गैंट्री टूट जाने के कारण हुआ था। इस हादसे में बुरी तरह से घायल हुए कामगार रवि मेहरा द्वारा पुलिस को दिए बयान में इस हादसे के कारणों की जानकारी दी गई है। रवि मेहरा के अनुसार उद्योग प्रबंधन द्वारा कामगारों को हेलमेट सहित सुरक्षा उपकरण मुहैया करवाए गए थे लेकिन उनके पास ऊंचाई के दौरान काम करने के सुरक्षा उपकरण नहीं थे। इस हादसे में मारे गए दो कामगारों के पोस्टमार्टम करवाकर उद्योग प्रबंधन ने दोनों शव उनके घरों तक अपने खर्च पर भेजे हैं जबकि मृतक कामगारों के परिवारों को उनके अंतिम संस्कार के लिए फौरी राहत के तौर पर एक-एक लाख रुपये भी दिए गए हैं। बहरहाल पुलिस ने इस हादसे में प्रथम दृष्टया उद्योग प्रबंधन की लापरवाही मानते हुए प्लांट हेड सहित तीन लोगों पर एफआईआर भी दर्ज की है।
विज्ञापन

पोर्टल क्रेन या फिर गैंट्री क्रेन का इस्तेमाल बड़े-बड़े उद्योगों में भारी सामान उठाने के लिए किया जाता है। भारी सामान उठाने वाली ये क्रेन गैंट्री पर ही चलती है। हाल ही में उद्योग में एक और गैंट्री क्रेन स्थापित की गई थी। सोमवार को भी जब गैंट्री क्रेन के हेल्पर रवि मेहरा व उसके साथी क्रेन की मेंटीनेंस के लिए गैंट्री पर चढ़े तो क्रेन ऑपरेटर मुन्ना कुमार पहले से ही क्रेन में था। गैंट्री क्रेन के साथ पहले वाली गैंट्री क्रेन भी खड़ी थी। रवि मेहरा व उसके साथी अभी मेंटीनेंस की तैयारी कर रहे थे कि अचानक गैंट्री टूट गई और नीचे खड़ा संबू मुशाहिर भी इसकी चपेट में आ गया। जिसके चलते संबू मुसाहिर व मुन्ना की मौका पर ही मौत हो गई। उद्योग प्रबंधन का कहना है कि मृतकों के परिवारों को इसके अलावा भी आर्थिक सहायता दी जाएगी जबकि घायलों का उपचार भी उद्योग प्रबंधन द्वारा ही करवाया जाएगा। एसपी अमित यादव ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की गहन जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed