फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Thar carrying pilgrims on their way to Chintpurni falls into ditch, four injured

Una News: चिंतपूर्णी दर्शन को जा रहे श्रद्धालुओं की थार खाई में गिरी, चार घायल

Mon, 06 Oct 2025 01:00 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Oct 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Thar carrying pilgrims on their way to Chintpurni falls into ditch, four injured
चिंतपूर्णी माता के दर्शन को जा रहे श्रद्धालुओं की थार गाडी खाई में गिरी हुई।संवाद
रविवार सुबह तलवाड़ा बाईपास पर हुआ हादसा पंजाब के
विज्ञापन

अमृतसर के रहने वाले हैं सभी घायल
संवाद न्यूज एजेंसी
भरवाईं (ऊना)। माता चिंतपूर्णी मंदिर के दर्शन के लिए अमृतसर से रवाना हुए श्रद्धालुओं की थार गाड़ी रविवार सुबह तलवाड़ा बाईपास पर हादसे का शिकार हो गई। सुबह करीब 5:00 बजे श्रद्धालुओं की गाड़ी दूसरी वाहन को बचाने के प्रयास में सड़क से अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की आवाज सुनते ही मौके पर स्थानीय लोग पहुंच गए और घायलों को बाहर निकाला। तुरंत 108 एंबुलेंस के माध्यम से सिविल अस्पताल चिंतपूर्णी भेजा गया। इस हादसे में चार श्रद्धालु घायल हुए हैं। इनकी पहचान मोहित (19), ऋतिक (21), सुमित (18) और कमल दास बरसाना (36) के रूप में हुई है। सभी घायल अमृतसर के निवासी हैं। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई है। डॉक्टरों के अनुसार सभी को मामूली चोटें आईं और अब उनकी स्थिति पूरी तरह स्थिर है। घटना के संबंध में घायल कमल दास बरसाना ने बताया कि यह सब माता चिंतपूर्णी की कृपा है कि चारों की जान बच गई। हादसा बड़ा था लेकिन हम सभी सुरक्षित हैं। उन्होंने बताया कि हालांकि वाहन को काफी नुकसान पहुंचा है। वाहन को क्रेन की सहायता से तलवाड़ा पहुंचाया गया। सूचना मिलने पर चिंतपूर्णी पुलिस थाना से एएसआई राजेश कुमार अपनी टीम सहित तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने रेस्क्यू कार्य में स्थानीय लोगों के साथ मिलकर सहयोग दिया और घायलों को अस्पताल भिजवाया। इसके बाद थार गाड़ी को क्रेन की मदद से खाई से बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed