Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Thanks for making the rally a success

Una News: रैली को सफल बनाने पर जताया आभार

Sun, 15 Mar 2026 04:47 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2026 04:47 AM IST
विज्ञापन
Thanks for making the rally a success
लठियाणी (ऊना)। कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा ने 13 मार्च को बंगाणा में आयोजित मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की जनसभा को सफल बनाने के लिए क्षेत्र की जनता का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति से यह स्पष्ट हो गया है कि कुटलैहड़ क्षेत्र विकास की नई राह पर आगे बढ़ना चाहता है।
विज्ञापन

विवेक शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री ने क्षेत्र की लंबे समय से लंबित मांगों को पूरा करते हुए बंगाणा में सब जज कोर्ट, डीएसपी कार्यालय और बस अड्डा बनाने की घोषणा कर क्षेत्र को बड़ी सौगात दी है। कहा कि बंगाणा बाजार कुटलैहड़ की राजधानी के रूप में जाना जाता है और इसके विकास के लिए विशेष योजनाएं तैयार की जाएंगी। सब जज कोर्ट और डीएसपी कार्यालय खुलने से यहां लोगों की आवाजाही बढ़ेगी, जिससे स्थानीय व्यापार को भी मजबूती मिलेगी। बाजार क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए बस स्टैंड के निर्माण के साथ टैक्सी चालकों के लिए भी अलग स्थान की व्यवस्था की जाएगी। जनसभा के दौरान विधायक विवेक शर्मा की धर्मपत्नी मृदु शर्मा महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ पंडाल में बैठकर कार्यक्रम सुनती नजर आईं। वह करीब तीन घंटे तक सामान्य कार्यकर्ता की तरह कार्यक्रम में मौजूद रहीं और क्षेत्र के विकास से जुड़ी घोषणाएं सुनकर कई बार भावुक होती दिखाई दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed